शादी के 12 साल बाद प्रेग्नेंट हैं सरगुन मेहता। जल्द मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस। दुबे परिवार में गूंजेगी बच्चे की किलकारियां। पापा बनने वाले हैं रवि दुबे। खुशियों से भरा घर आंगन। जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान। खत्म हुआ सरगुन रवि के फैंस का इंतजार।
टीवी के फेमस कपल सरगुन मेहता और रवि दुबे जल्द ही मम्मी पापा बनने वाले हैं। फाइनली फैंस का इंतजार खत्म हो ही गया। शादी के 12 साल बाद एक्ट्रेस सरगुन मेहता गुड न्यूज़ देने वाली है। इस खबर के चलते उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। जैसा कि सभी जानते हैं रवि दुबे और सगुन मेहता टेलीविजन के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। अब बहुत से लोग रवि और सरगुन को आइडियल कपल भी मानते हैं। दोनों हमेशा से अपनी स्ट्रांग बॉन्डिंग और प्रोफेशनल सक्सेस के लिए पसंद किए जाते हैं। एक ऐसी जोड़ी जो हर मायनों में कदम से कदम मिलाकर साथ चलती आई है। और अब चर्चा है कि शादी के लगभग 12 साल बाद सरगुन मेहता मां बनने वाली हैं। एक बार फिर यह कपल अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है।
एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सरगुन और रवि अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए एकदम तैयार है। सरगुन मेहता शादी के 12 साल बाद मां बनने जा रही है। जिसके चलते उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। लेकिन बता दें अभी तक रवि दुबे और सरगुन मेहता में से किसी ने भी प्रेगनेंसी रिपोर्ट्स को कंफर्म नहीं किया है। बता दें ये पहली बार नहीं है जब इनके बारे में ऐसी बातें हुई हैं।
इससे पहले बिग बॉस 19 में जब रवि और सरगुन अपने शो जूलियट जटदी को प्रमोट करने आए थे तब से रूमर्स शुरू हो गए थे। टीवी अपीयरेंस के बाद दोनों को एक हॉस्पिटल के बाहर भी साथ देखा गया था। जिससे फैंस में इनके पेरेंट बनने को लेकर उत्साह और बढ़ गया। कपिल ने हॉस्पिटल विजिट का कोई क्लेरिफिकेशन नहीं दिया था। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस ने यह सब कुछ कनेक्ट कर लिया। अफवाहओं के बावजूद कपल की तरफ से कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है। हालांकि इस बार भी उनकी चुप्पी ने फैंस के दिलों में हलचल बढ़ा दी है। फिलहाल फैंस और सोशल मीडिया यूज़र्स सिर्फ कयास ही लगा रहे हैं और साथ ही इंतजार भी कर रहे हैं कि कपल इन खबरों को कंफर्म करें या फिर इससे इंकार करें ताकि फैंस का मन भी शांत हो सके।
रवि और सरगुन की लव स्टोरी की अगर बात करें तो दोनों का रिलेशनशिप टीवी शो 12/24 करोल बाग के सेट से शुरू हुआ था। जहां वो ऑन स्क्रीन कपल थे। उनकी केमिस्ट्री जल्द ही रियल लाइफ रोमांस में बदल गई। रवि ने नचबली फाइव के दौरान दिसंबर 2012 में सरगुन को ग्रैंड तरीके से प्रपोज किया था जो टीवी पर सब ने लाइव देखा। 7 दिसंबर 2013 को शादी हुई और तब से दोनों की पर्सनल और प्रोफेशनल पार्टनरशिप स्ट्रांग है।
जहां सरगुन पंजाब की टॉप स्टार्स में से एक बन चुकी हैं। वहीं रवि जल्द ही रणबीर कपूर की फिल्म रामायण में लक्ष्मण का रोल करते हुए नजर आएंगे। फिलहाल तो फैंस दोनों को मम्मी पापा बनते हुए देखना चाहते हैं और अब देखना दिलचस्प होगा कि कभी यह कपल अपनी प्रेगनेंसी की खबर को एड्रेस करते हैं।
