100 घंटे से हॉस्पिटल में है सलीम खान, परिवार ने क्यों साधी चुप्पी।

100 घंटों से ज्यादा में है सलीम खान। दिग्गज खान की हालत में हुआ कितना सुधार। हॉस्पिटल ने नहीं दी खबर। परिवार ने भी साधी चुप्पी। सलमान के पिता के लिए दुआओं का दौर है जारी। सलमान खान का पूरा परिवार इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हर साल ईद पर जोरदार जश्न मनाने वाले खान परिवार पर रमजान से ठीक पहले मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था।

जब 17 फरवरी की सुबह अचानक सलीम खान की तबीयत बिगड़ गई थी। सलीम खान को माइनर ब्रेन हुआ था। उनका इलाज लीलावती हॉस्पिटल में चल रहा है। सलीम खान को में एडमिट हुए 100 घंटों से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और खान परिवार को चाहने वाले तमाम फैंस बेसब्री से यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि अब कैसी है सलीम खान की तबीयत?

उनकी हालत में कितना सुधार हुआ है। क्या उन्हें से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है? सलीम खान को हॉस्पिटल से कब डिस्चार्ज किया जाएगा?

यह वो तमाम सवाल हैं जिनका जवाब फैंस जानना चाह रहे हैं। लेकिन लीलावती अस्पताल और खान परिवार दोनों ने ही सलीम खान की तबीयत को लेकर चुप्पी साधी हुई है। यहां आपको बताना जरूरी है कि लीलावती हॉस्पिटल [संगीत] की तरफ से सलीम खान की हेल्थ अपडेट जारी नहीं की जाएगी।

दरअसल 18 फरवरी को हॉस्पिटल के डॉक्टर जलील पारकर ने मीडिया से बात करते हुए सलीम खान की [संगीत] हेल्थ कंडीशन और ट्रीटमेंट की अपडेट दी थी। जिसके बाद खबरें आई कि सलमान खान पिता की हेल्थ को लेकर दिए गए मेडिकल बुलेटिन से नाराज हैं। लिहाजा तय किया गया कि परिवार की इजाजत के बिना अब कोई भी हेल्थ बुलेटिन या जानकारी बाहर मीडिया को नहीं दी जाएगी।

ऐसे में सलीम खान की सेहत से जुड़ी किसी भी जानकारी पर लीलावती हॉस्पिटल ने चुप्पी साधी हुई है। वहीं एक्टर एजाज खान शुक्रवार को सलीम खान से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे।

बाद में एजाज खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए जानकारी दी कि सलीम खान की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। एजाज खान के मुताबिक सलीम खान अभी भी आईसीयू में है। [संगीत] लेकिन उनकी सेहत पहले से काफी बेहतर है। इसके साथ ही एजाज खान ने भरोसा जताया है कि अगर सब कुछ इसी तरह ठीक रहा तो सोमवार को सलीम खान को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है और वह अपने घर लौट सकते हैं।

एजाज खान के इस बयान ने सलीम खान के फैंस को राहत की सांस [संगीत] दी है। वहीं शुक्रवार को भी लीलावती हॉस्पिटल में सलीम खान से मिलने आने वाले लोगों का तांता लगा रहा। एक्टर रणवीर सिंह शुक्रवार दोपहर सलीम खान का हाल-चाल जानने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान रणवीर भारी सिक्योरिटी के साथ नजर आए। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ सेधमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह की सिक्योरिटी बढ़ा दी है। खान परिवार के छोटे दामाद आयुष शर्मा भी ससुर से मिलने हॉस्पिटल आए अर्पिता खान, सोहेल खान, अयान अग्निहोत्री भी लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं। शुक्रवार को सलमान के खास दोस्त जड़ी पटेल और डायरेक्टर कोरियोग्राफर फरहा खान भी सलीम खान का हाल-चाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे।

वहीं दिग्गज एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने भी सलीम खान की सेहत को लेकर मीडिया से बातचीत की। फरीदा ने बताया कि सलीम खान की तबीयत के बारे में जब उन्हें पता चला तो वह काफी चिंतित हो गई थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में वह रोजे रख रही हैं और हर पल सलीम खान के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं कर रही हैं।

Leave a Comment