बॉलीवुड स्टार रहे गोविंदा बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में है। अपनी पत्नी सुनीता आूजा के साथ तलाक की अफवाहओं और डाउनफॉल को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हल्ला मचा है।
साथ ही बीते दिनों कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी थी कि गोविंदा बैंककरप्ट भी हो गए हैं। लेकिन अब गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने सच्चाई बताई है। गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने गोविंदा के दिवालिया होने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, वह सुपरस्टार है। गोविंदा आज वह एक जगह खड़े हो जाएंगे।
25 से ₹ लाख आराम से मिल जाएंगे। यह जो लोग जिसको गरीब बोल रहे हैं, यह लोग बेवकूफ है। लोग लिख रहे हैं, गोविंदा सड़क पर आ गए हैं। गोविंदा के साथ यह हो जाएगा। अबे पागलों, किधर हो? किसके लिए बकवास कर रहे हो? वह 90ज के दशक के सुपरस्टार हैं जो फिल्मों के लिए करोड़ों चार्ज करते हैं। विनय आनंद ने लोगों को गोविंदा के 1990 के दशक के दौर की याद दिलाई जब उनकी स्टारडम चरम पर थी। विनय आनंद ने बताया कि जब लोखंडवाला में 12-13 लाख मिलते थे तब वह एक फिल्म के लिए ₹1 करोड़ लेते थे। आप कैसे कह सकते हैं कि वह सड़क पर आ गए हैं। 70-80 फिल्में करने के बाद पांच फिल्मों में गोविंदा ने जितना कमाया शायद वह किसी ने कमाया होगा और पता नहीं ऐसे कितने स्टार्स घूम रहे होंगे जिनके पास पैसे नहीं होंगे।
तुम इतने बड़े लेजेंड के बारे में ऐसे कैसे बेवकूफी वाली बातें कर सकते हो और कौन जानता है कई अन्य सितारे भी आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे होंगे। लेकिन लोग किसी के बारे में ऐसी मूर्खतापूर्ण बातें कैसे कह सकते हैं? क्या यह इतनी बड़ी अफवाह है? मुझे तो यह वाकई बहुत अजीब और परेशान करने वाला लगता है। विनय ने भी इन अफवाहों के फैलने के तरीके पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा, “मुझे आश्चर्य होता है कि हमारे देश में किस तरह के लोग हैं। मीडिया किस तरह की कहानियां लिख रहा है। वो भी सिर्फ एक पब्लिसिटी है।
मैं जब सोशल मीडिया खोलूं तो गोविंदा जी ही नजर आते हैं। क्या स्टारडम है यार?
