गुजरात के इन जिलों में 48 घंटे में हो सकती है धुंआधार बारिश।

किसान के लिए फिर आई बुरी ख़बर! वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते इन जिलों में होगी बारिश। हाल ही में बिन मौसम बारिश होने की संभावना बताई गई है।

मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते ये संभावना व्यक्त की है। बता दे की गुजरात के कुछ जिले भी इस बारिश की लपेट में आ सकते है। मौसम विभाग ने पंचमहल, दाहोद, नर्मदा, महिसागर में बारिश होने की संभावना व्यक्त की।

मौसम विभाग ने अहमदाबाद के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया की लघुतम तापमान 21 और उच्चतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना बताई है।

बता दे की नलिया में आज का तापमान 15.8 डिग्री रहा है।

Leave a Comment