जेल से बाहर आते ही कैदियों के लिये तड़पे राजपाल ,सरकार से की खास डिमांड।

तिहाड़ में राजपाल यादव के शाही ठाट एक्टर को लगी जेल की हवा केबीसी सिगरेट अलग कमरा सरकार से मांगा वीआईपी ट्रीटमेंट राजपाल की डिमांड्स की लिस्ट हुई वायरल कर्जदार होकर भी एक्टर ने दिखाए तेवर दंग रह गए राजपाल के फैंस बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। एक्टर को चेक बाउंस केस के चलते जेल जाना पड़ा था।

रिपोर्ट्स की मानें तो उन पर 9 करोड़ का कर्जा था जो वह चुका नहीं पाए थे। उनकी मदद के लिए फिल्म इंडस्ट्री के भी बहुत से लोग सामने आए थे। सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन और भी बहुत से कलाकारों ने एक्टर का इस मुश्किल घड़ी में साथ दिया। बता दें जमानत मिलने के बाद राजपाल यादव ने अपनी इंडस्ट्री का शुक्रिया भी अदा किया। अब राजपाल यादव को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आई है।

बताया जा रहा है एक्टर ने जेल अथॉरिटी से परिसर में एक स्मोकिंग रूम शुरू करने की बात कह दी है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजपाल यादव ने जमानत के बाद कहा कि रेलवे स्टेशंस एयरपोर्ट्स पर जिस तरह स्मोकिंग के लिए सुविधाएं हैं, वह जेलों के अंदर भी होनी चाहिए। एक्टर ने आगे यह भी कहा कि जेल को सुधार गृह के रूप में देखा जाना चाहिए। जहां कैदियों को बदलाव के लिए मौके दिए जाएं। लेकिन जो लोग सुधरने के लिए तैयार नहीं है उनके लिए कानून सबसे ऊपर रहेगा। एक्टर ने यह भी कहा कि जेल में 10 से 15 साल से सजा काट रहे कैदियों को केबीसी की तरह तीन लाइफलाइन मिलनी चाहिए। सालों से जेल में रहकर इन कैदियों को अपनी गलती का पछतावा हो चुका है। मीडिया को राज्यपाल ने बताया कि उनके घर में शादी है। इसलिए वह अगले एक आध दिनों तक मीडिया में कोई बयान नहीं देंगे। लेकिन वो मीडिया के सामने जरूर पेश होंगे और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बता दें राजपाल यादव ने साल 2010 में अपनी फिल्म अता-पता लापता बनाने के लिए 5 करोड़ का लोन लिया था। 11 करोड़ के बजट में फिल्म बनाई गई लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। इसके बाद वह 5 करोड़ का अमाउंट नहीं चुका पाए। इसी मामले में चेक बाउंस हुए और एक्टर पर केस हो गया। पहली बार 2018 में उन्हें जेल की सजा सुनाई गई थी। उसके बाद मामला कई बार कोर्ट तक पहुंच गया था। अंत में दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्टर को सरेंडर करने का आदेश दे दिया था।

दिल्ली हाईकोर्ट ने 4 फरवरी को सरेंडर करने का आदेश दिया और 5 फरवरी को एक्टर खुद दिल्ली पहुंच गए और सरेंडर कर दिया। लगभग 10 दिन जेल में रहने के बाद राजपाल यादव को अंतरिम जमानत मिल गई है। बता दें इस केस की अगली सुनवाई 1 महीने बाद 18 मार्च को होने वाली है।

कहा जा रहा है जेल से बाहर आने के बाद एक्टर अपना लोन चुकाने की कोशिश में लगे हुए हैं। राजपाल यादव को कई नई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स के ऑफर आए हैं। इसके साथ ही कई प्रोड्यूसर्स ने उन्हें एडवांस पेमेंट करने की भी बात कही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि एक्टर जल्द अपना कर्ज चुका देंगे और अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेंगे।

Leave a Comment