सलीम खान को बताया ‘क्रिटिकल’, मीडिया से खफा हुए सलमान खान?

चेहरे पर तेवर, आंखों में गुस्सा। क्या सलमान खान है मीडिया से खफा? खामोशी से गाड़ी में बैठे कैमरों को घूरते दिखे सलमान। क्या पिता सलीम खान के लिए फैलाई गई गलत खबरों से नाराज हैं भाईजान। जी हां, सुर्खियों में छाई है सलमान खान की नाराजगी।

अब सलमान खान क्या वाकई मीडिया से नाराज हैं या नहीं यह तो पता नहीं लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर शोर है कि शायद सलमान खान मीडिया से खफा हैं। नाराजगी की इस खबर को हवा दी है सलमान खान के इस वीडियो ने जिसमें सलमान खान तीखी नजरों से मीडिया कैमरास को घूरते नजर आए हैं। खामोशी के बीच भी सलमान खान के तेवर बहुत कुछ कह गए हैं। और सलमान खान के इन तेवरों को देख सोशल मीडिया पर लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद सलीम खान की कंडीशन को लेकर की गई गलत मीडिया कवरेज से सलमान खान खफा हैं और यही नाराजगी उनके चेहरे पर झलक रही है।

क्या है यह पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। यह वीडियो है बुधवार 18 फरवरी की रात का। जब सलमान अपने पिता सलीम खान से मिलने के बाद लीलावती हॉस्पिटल से लौट रहे थे। जैसा कि सब जानते हैं कि सलमान खान के पिता सलीम खान लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट है। 17 फरवरी की सुबह 90 साल के सलीम खान को ब्रेन हैमरेज हुआ था। इलाज के लिए उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। हालांकि जैसे ही सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर आई तो हड़कंप मच गया।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा कि सलीम खान की हालत काफी क्रिटिकल है। तो कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सलीम खान की ट्रीटमेंट की बात तक कह दी गई। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में सलीम खान की सेहत और उनके इलाज को लेकर लगातार अलग-अलग दावे किए जाते रहे। हालांकि बुधवार को सलीम खान के इलाज में जुटे डॉक्टर्स की तरफ से क्लियर कर दिया गया कि सलीम खान की हालत क्रिटिकल नहीं है। उनकी कोई ट्रीटमेंट नहीं की गई। माइनर ब्रेन की वजह से उनकी डिजिटल सबट्रक्शन एंजियोग्राफी की गई है।

सलीम खान को जब हॉस्पिटल लाया गया था तब भी वह पूरी तरह से फिट थे। उन्हें सिर्फ एहतियातन वेंटिलेटर पर रखा गया है और बहुत जल्द वेंटिलेटर से भी शिफ्ट कर दिया जाएगा। सलीम खान की सेहत में सुधार की खबर मिलते ही उनके तमाम चाहने वालों ने राहत की सांस ली। लेकिन बुधवार देर रात जब सलमान पिता से मिलने के बाद हॉस्पिटल से निकले तब उनके चेहरे पर दिख रहे गंभीर भाव को देख फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि शायद सलमान पिता की तबीयत को लेकर की गई गलत मीडिया कवरेज से खफा है। एक यूजर ने लिखा कि आज सलमान को देख डर लगा फेक न्यूज़ फैलाने वालों की खैर नहीं। वहीं एक और ने लिखा पहले फेक न्यूज़ फैलाओ, फिर पीछे-पीछे दौड़ो। सलमान किसी को नहीं छोड़ेंगे।

एक यूजर ने कमेंट किया कि हद है मीडिया की। ऐसे समय में भी सलमान के पीछे पड़े हैं। करारा जवाब मिलेगा। एक ने तो यह भी लिख दिया सलमान जिस तरह से कैमरों को घूर रहे हैं मुझे तो डर लग गया। हालांकि सच क्या है सीधे तौर पर नहीं कहा जा सकता। क्या वाकई सलमान मीडिया से खफा है या यह महज गलतफहमी है यह तो वक्त ही बताएगा।

बहरहाल सलीम खान खतरे से बाहर हैं। रिकवरी कर रहे हैं और धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें वेंटिलेटर से शिफ्ट कर दिया जाएगा। खान परिवार के सदस्य उनके पास हॉस्पिटल में लगातार मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल सलमान ने काम से ब्रेक लिया हुआ है और अपने सभी कमिटमेंट्स को होल्ड पर डाल दिया है।

Leave a Comment