छप गए कार्ड… सज गया विजय का आशियाना , ऐसे होगा रश्मिका का वेलकम।

दुल्हन की तरह सजा विजय देवरकोंडा का घर। कोने-कोने में बिखरी रोशनी ही रोशनी। शादी की खबरों के बीच घर की तस्वीरें वायरल। बेहद खूबसूरती और प्यार से सजाया रश्मिका का ससुराल। इंटरनेट पर हर जगह वायरल विजय रश्मिका की शादी का कार्ड। वेडिंग से जुड़ी हर अपडेट आई सामने। इस वक्त विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर पूरे सोशल मीडिया पर बस बना हुआ है।

फैंस इस रॉयल वेडिंग को लेकर हर अपडेट जानना चाहते हैं। हाल ही में उनका शादी का कार्ड इंटरनेट पर वायरल हो गया था। जिससे यह बात तो साफ हो गई कि शादी 26 फरवरी को है और ग्रैंड रिसेप्शन 4 मार्च को होने वाला है और इसी बीच अब विजय का घर टॉक ऑफ द टाउन बन गया है। होने वाले दूल्हे का घर बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। जहां देखो वहीं रोशनी देखने को मिल रही है। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर अब वायरल हो रही है। जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं विजय का आलीशान घर दुल्हन की तरह सज चुका है।

जहां हर तरफ लाइटें ही लाइटें नजर आ रही हैं। हैदराबाद के जुबली हिल्स वाला यह घर इस वक्त रोशनी से जगमगा उठा है। सोशल मीडिया पर उनके घर की कुछ झलकियां भी सामने आई हैं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीरों में एक्टर का घर बेहद खूबसूरत लग रहा है। विजय के पूरे घर में लाइटिंग लगी हुई है और रौनक साफ नजर आ रही है। जिसे देखकर लग रहा है कि विजय और रश्मिका की शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। तो वहीं रश्मिका और विजय को भी हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जिसे शादी को लेकर चर्चा और तेज हो गई। घर की तस्वीरों को देखकर फैंस के तरह-तरह के रिएक्शंस भी सामने आ रहे हैं।

एक यूजर लिखते हैं आखिरकार यह हो रहा है। एक और यूजर ने कहा बधाई हो विजय सर। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा नेशनल क्रश का क्रश आखिरकार ऑफिशियल हो गया। दिल तो टूट रहा है लेकिन खुशी इस बात की है कि गीता को उसका गोविंद मिल गया। इससे पहले विजय और अश्मिका की शादी का इनविटेशन कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

वहीं खबरों की मानें तो शादी 26 फरवरी को उदयपुर में बेहद सादगी और प्राइवेटली होने वाली है। जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होने वाले हैं। कहा जा रहा है शादी में कोई फोन या कैमरा ले जाने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा 4 मार्च 2026 को दोनों की शादी का एक ग्रैंड रिसेप्शन हैदराबाद में होगा जिसमें [संगीत] फिल्म इंडस्ट्री और पॉलिटिक्स से जुड़ी बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। हालांकि शादी को लेकर जहां दुनिया बात कर रही है.

वहीं ना तो विजय ने कुछ कहा है और ना ही रश्मिका या फिर उनके परिवार वालों ने कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। वहीं रश्मिका और विजय की लव स्टोरी की अगर बात करें तो दोनों के रिलेशनशिप की खबरें साल 2018 से ही आ रही हैं। जब दोनों ने गीता गोविंदम फिल्म में एक साथ काम किया था। लेकिन दोनों ने ऑफिशियली अपने रिश्ते को कभी कंफर्म नहीं किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्टूबर 2025 में रश्मिका और विजय ने परिवार की मौजूदगी में सगाई कर ली थी और अब 26 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Leave a Comment