48 घंटे से हॉस्पिटल में है सलीम खान, परिवार ने लिया अहम फैसला।

48 घंटे से पर हैं सलीम खान। ब्रेन के बाद हुई थी । सीनियर खान की हालत में लगातार हो रहा है सुधार। पापा से मिलने हाई सिक्योरिटी के बीच पहुंचे सलमान तो डिस्चार्ज को लेकर परिवार ने लिया बड़ा फैसला। खान परिवार पर छाए संकट के बादल अब छटने लगे हैं। जैसा कि सब जानते हैं कि सलमान खान के पिता सलीम खान 17 फरवरी की सुबह से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। ब्लड बढ़ने के बाद सलीम खान को ब्रेन हुआ था। जिसकेबाद उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। बुधवार को उनकी डिजिटल सबट्रक्शन एंजियोग्राफी हुई।

सलीम खान के इलाज में जुटे डॉक्टर जलील पारकर ने दिग्गज लेखक के इलाज और उनकी कंडीशन से जुड़ी अहम जानकारी दी। डॉक्टर के मुताबिक सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत में पहले से सुधार हो रहा है। उम्र ज्यादा होने की वजह से उनकीरिकवरी धीरे हो रही है। लेकिन राहत की बात यह है कि सलीम खान की हालत क्रिटिकल नहीं है।

उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। अब सलीम खान को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किए 48 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत गया है। ऐसे में हर किसी के ज़हन में यही सवाल है कि दिग्गज खान को से कब शिफ्ट किया जाएगा? अब उनकी तबीयत कैसी है? उनकी कंडीशन में कितना सुधार हुआ है? तो जानकारी के लिए बता दें कि क्लीनिकल प्रोसीजर के बाद सलीम खान को एहतियातन वेंटिलेटर पर रखा गया है। क्योंकि डॉक्टर्स नहीं चाहते कि उम्र के कारण उन्हें कोई और परेशानी हो।

इसके साथ ही डॉक्टर ने यह भी जानकारी दी कि सलीम खान को गुरुवार को से हटा दिया जाएगा। जहां तक उन्हें डिस्चार्ज करने की बात है तो उस पर अभी तक कोई फैसलानहीं लिया गया है। दरअसल परिवार चाहता है कि सलीम खान को पूरी तरह से रिकवर होने के बाद ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जाए। वो उनकी सेहत को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते।

वहीं ऐसी भी जानकारी सामने आई है कि सलीम खान की सेहत को लेकर अब हॉस्पिटल की तरफ से कोई भी मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया जाएगा। वहीं गुरुवार को दिनभर लीलावती हॉस्पिटल में खान परिवार के सदस्यों और करीबियों का आना-जाना लगा रहा। सलमान खान की दोनों मां सलमान खान और हेललेन दोपहर में पति का हालचाल जानने लीलावती हॉस्पिटल पहुंची। इस दौरान दोनों बेहद गुमसुम नजर आई। सलमान खान भी पिता से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे। सलमान खान का दिन भर हॉस्पिटल में आना-जाना लगा रहा। वो देर रात हॉस्पिटल से निकलते हुए कैमरों में कैप्चर हुए। सलमान के करीबी दोस्त जीशान सिद्दीकी भी बुधवार को सलीम खान का हाल-चाल जानने के लिए हॉस्पिटल आए।

एक्टर रितेश देशमुख, सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा खान, अरबाज खान की वाइफ शरा खान भी हॉस्पिटल पहुंचते हुए देखे गए। तो सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी इस मुश्किल वक्त में खान परिवार का सहारा बनी हुई हैं। गौरतलब है कि 90 साल के सलीम खान की तबीयत ब्लड प्रेशर बढ़ने के बाद काफी बिगड़ गई थी। उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। हालांकि अब उनकी हालत में काफी सुधार है और अब वह ठीक होकर जल्द अपने घर वापस लौटेंगे।

Leave a Comment