खान परिवार के क्लोज्ड वंस ने सलीम खान साहब के जल्द ठीक होने की दुआएं मांगी। इसी बीच एक टाइम पर सलमान खान की अच्छी दोस्त रही एक्ट्रेस सोमी अली ने सलीम खान साहब को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। सोमी अली ने जब सुना कि सलीम खान साहब बीमार है और वो हॉस्पिटल में आईसीयू में एडमिट है।
वेंटिलेटर पर है। तब सोमी अली ने बताया कि सलीम खान साहब और उनके परिवार के साथ रहने का उनका जो एक्सपीरियंस है वो कितना अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि इस परिवार ने मुझे एक गेस्ट की तरह नहीं बल्कि मुझे एक बेटी की तरह ट्रीट किया।
सोमी अली ने लिखा सलीम खान साहब हॉस्पिटल में है। यह सुनकर मेरा दिल बैठ गया। वो एक लेजेंड्री राइटर है। उन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे स्टार को तराशा और शोले जैसी मास्टर पीस बनाई। वो मेरे लिए पिता समान थे। मैं उनके साथ उनके परिवार के साथ बहुत रही हूं। मुझे एक बेटी की तरह रखा गया। उनसे बहुत बातें होती थी।
धर्म को लेकर, आध्यात्म को लेकर और वहां सभी धर्मों का सम्मान होता था। सोमिया अली ने यह भी कहा कि सलीम खान साहब ने उन्हें बताया कि कहानी कुछ भी हो उसमें एक सच्चाई होनी बहुत जरूरी है। उन्होंने कई लोगों को बनाया है और फिल्म इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया है। वो जल्द ठीक हो। कुछ इस तरह की पोस्ट सोमिया अली ने की है। सोमिया अली अक्सर खान परिवार के बारे में बात करती रहती है।
