अभी हाल ही में सनी देओल की बॉर्डर 2 रिलीज हुई थी। जिस फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की और इस फिल्म की ग्रैंड सक्सेस के बाद अब सनी देओल ने अगला धमाका कर दिया है। जी हां, अब तैयार हो जाइए सनी देओल की ऐसी फिल्म के बारे में जो फिल्म आते ही सुपरडुपर हिट साबित हो जाएगी।
जी हां, जिक्र कर रहे हैं सनी देओल की अपकमिंग फिल्म जो कि उनके चहेते निर्देशक अनिल शर्मा के साथ होने वाली है। अनिल शर्मा वही है जिनके साथ उन्होंने पिछली गदर 2 के साथ एक बार फिर से धमाकेदार कमबैक करने वाले हैं। इस नई फिल्म का नाम है कोलकिंग और इस बार की कहानी होगी भारत के कोयला की उस दुनिया की जहां पैसा नहीं सत्ता चलती है। जहां कानून नहीं डर चलता है और जहां इंसान की कीमत कोयले की एक बोरी से भी कम समझी जाती है। कुछ इस तरह की कहानी इस फिल्म में हमें देखने को मिलने वाली है।
अब जरा सोचिए जब ऐसी अंधेरी दुनिया में एक ऐसा इंसान कदम रखे जिसके गुस्से से पर्दा हिल जाते हैं और जिसकी आवाज से दुश्मनों की रूह कांप जाती है तो क्या होगा? जी हां, कॉल किंग में सनी देओल का एक ऐसे ही किरदार नजर आने वाला है जो उनके करियर का अब तक का सबसे अलग और सबसे खतरनाक किरदार बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और अब डायलॉग्स पर काम चल रहा है।
मतलब साफ है अब ये फिल्म सिर्फ चर्चा में नहीं बल्कि अब ये फिल्म शूटिंग की तरफ बढ़ चुकी है। इस फिल्म की कहानी उस इलाके में सेट होगी जहां कोयले की खजाने हैं। जहां ट्रकों की लाइनें हैं जहां रात के अंधेरे में सौदे होते हैं और जहां हर कदम पर सिस्टम बिकता है। लेकिन इसी दुनिया में एक आदमी उठेगा जो इस पूरे खेल को पलट देगा। अनिल शर्मा जो हमेशा से अपनी फिल्मों में इमोशनल, देशभक्ति और दमदार ड्रामा लेकर आते हैं। इस बार एक ऐसा एक्शन ड्रामा बनाने जा रहे हैं जो सिर्फ मारधार नहीं बल्कि एक जंग होगी।
और जब सनी देओल एक्शन में आते हैं तो फिर स्क्रीन पर सिर्फ सीन नहीं चलते तूफान चलता है। फिल्म का टाइटल ही बता रहा है कोलकिंग यानी कोयली की दुनिया का राजा। अब सवाल यह है कि यह राजा कौन होगा जो माफिया पर राज करता है या वह जो माफिया की खबर खोदने आता है और सबसे बड़ी बात इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा है कि 2026 में इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है यानी इंतजार की घड़ियां अब लगभग खत्म हो चुकी हैं और तैयारियां हो रही हैं कॉल किंग की। दूसरी तरफ अनिल शर्मा की लाइन में गदर 3 जैसे बड़े प्रोजेक्ट मतलब साफ है और अनिल शर्मा और सनी देओल आने वाले समय में फिर से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने की तैयारियों में जुटे हैं।
तो दोस्तों अब वक्त आ गया है एक नई कहानी का एक नए तूफान का और सनी देओल के एक ऐसे अवतार का जो शायद हमने पहले कभी ना देखा हो जहां कोयले की आग में जलेगी माफिया के सारे सपने और इस फिल्म को लेकर ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म आते ही साउथ की कई सारी फिल्मों के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर देगी। वेल दोस्तों आपकी क्या एक्साइटमेंट है सरी देओल की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर कमेंट कर अपना सुझाव देना बिल्कुल ना भूलें। ओ
