मुश्किल में खान परिवार में पर सलीम खान पूरे खान खानदान का उड़ा चैनऔर सुकून लेकिन चिंता से बेफिक्र दिखी परिवार की एक्स बहू। इधर आईसीयू में ब्रेन हैमरेज से जूझ रहे हैं सलीम खान। वहां मस्ती में चूर दिखी मलाइका। अरबाज की एक्स बीवी ने सोशल मीडिया पर दिखाई ऐसी अदा जिसे देख फूटा सलमान की फैन आर्मी का गुस्सा।
अरहान की मम्मी को लोगों ने दी शर्म करने की सलाह। सलमान खान का परिवार इस वक्त किस मुश्किल दौर से गुजर रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है। लेकिन लगता है कि इस दर्द से परिवार की एक्स बहू मलाइका अरोड़ा ही अनजान है। और ऐसा हमारा नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है। जो एक बार फिर सलीम खान की एक्स बहू मलाइका अरोड़ा को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इस बार मौका भी खुद मलाइका ने ही दिया है। वजह हैं यह तस्वीरें जिन्हें शेयर कर मलाइका ने अपनी ट्रॉलिंग को खुद दावत दी है।
जैसा कि सब जानते हैं कि बॉलीवुड के लेजेंड्री लेखक और खान परिवार के मुखिया सलीम खान ब्रेन हैमरेज के चलते लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं। 17 फरवरी की सुबह जैसे ही सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर आई तो पूरी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया। खान परिवार के सदस्य एक-एक कर हॉस्पिटल पहुंचने लगे तो साथ ही दुआओं का दौर भी शुरू हो गया। क्या यार दोस्त और क्या आम फैंस हर कोई सलीम खान के जल्द ठीक होने की दुआ करने लगा। [संगीत] सलमान, अरबाज़, अर्पिता, अलवीरा सभी के मायूस चेहरे देख उनके चाहने वालों के दिल भी डूबने लगे।
हर एक शख्स, भाईजान और उनके परिवार से हमदर्दी जताने लगा। लेकिन इसी बीच मलाइका ने Instagram पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर हंगामा मचा दिया। तस्वीरों में मलाइका को बेहद ग्लैमरस लुक में देखा जा सकता है। फरक कोट पहने आंखों पर चश्मा लगाए, लाइट मेकअप में मलाइका रूम की अलग-अलग लोकेशन पर लग्जरी गाड़ी मसेराती के साथ अलग-अलग पोज़ दे रही हैं। हर फोटो में मलाइका की अदा जबरदस्त लग रही है। यूं तो इन तस्वीरों में कोई बुराई नहीं। लेकिन इन फोटोस को सोशल मीडिया पर शेयर करने की टाइमिंग सलमान और खान परिवार के फैंस को [संगीत] चुभ गई है। लोगों का कहना है कि एक तरफ खान परिवार मुश्किल वक्त से गुजर रहा है और दूसरी तरफ दुख और दर्द से बेफिक्र मलाइका मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। एक्स बहू को अपने परिवार के दुख [संगीत] से कोई हमदर्दी नहीं है। बस फिर क्या था? इसी हरकत के लिए लोगों ने मलाइका को आड़े हाथ ले लिया और ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा उधर सलीम अंकल आईसीयू में है। एक और यूजर ने मलाइका पर तंज कसते हुए लिखा कि अरे आपका ससुर एडमिट है उधर लीलावती में। वहीं एक यूजर ने तो यह भी लिख दिया कि ससुर हॉस्पिटल में है। इसको बसाती में घूमना है।
कुछ यूज़र्स तो यह भी सवाल उठा रहे हैं कि मलाइका अभी तक अपने एक्स ससुर से मिलने के लिए हॉस्पिटल क्यों नहीं पहुंची है। साल 2024 में जब मलाइका के पिता का निधन हुआ था। तब उस मुश्किल वक्त में पूरा खान परिवार अपनी एक्स बहू के साथ खड़ा रहा था। सलमान खान भी अपने बरसों पुराने गिले शिकवे भुलाकर एक्स भाभी के दर्द में शामिल रहे और उन्हें हिम्मत दे रहे थे।
लेकिन आज जब खान परिवार पर मुश्किल वक्त आया तो मलाइका अपने एक्स ससुराल से क्यों दूर है। हालांकि आपको बता दें कि इस वक्त मलाइका भारत में है ही नहीं। बताया जा रहा है कि इस वक्त वह रोम में है। भले ही मलाइका इस मुश्किल घड़ी में अरबाज, सलमान और खान परिवार के साथ मौजूद नहीं है, लेकिन बीते दिन उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा सलीम खान से मिलने हॉस्पिटल जरूर पहुंची थी।
