मां बनने वाली है हिना खान ! बीमारी के बीच एक्ट्रेस ने सुनाई खुशखबरी।

मां बनने वाली हैं हिना खान। खान परिवार में आएगा नन्हा मेहमान। ट्रीटमेंट के बीच एक्ट्रेस ने सुनाई खुशखबरी। टीवी की बहू अक्षरा ने किया बड़ा खुलासा। पैरेंटिंग वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल। सच जानने को बेताब हुए फैंस। जी हां, टीवी की फेवरेट बहू अक्षरा के नाम से घर-घर में पहचान बनाने वाली हिना खान इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है।

दरअसल एक्ट्रेस को लेकर इस समय एक प्यारी सी चर्चा हर तरफ छाई है। ऐसा कहा जा रहा है कि ट्रीटमेंट के मुश्किल दौर के बीच अब हिना खान जल्द ही मां बन सकती हैं। इस चर्चा से हिना की प्रेगनेंसी की अटकलें तेज हो गई हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने भी फैंस के दिलों में उम्मीद जगा दी है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर यह पूरा मामला क्या है? तो चलिए विस्तार से आपको बताते हैं।

दरअसल हाल ही में हिना खान का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह कॉमेडियन मुनवर फारूकी के साथ पैरेंटिंग पर मजेदार बातचीत करती नजर आई। यह बातचीत रियलिटी शो पति-पत्नी और पंगा के दौरान हुई थी। जहां दोनों ने हल्के-फुल्के मजाकिया अंदाज में परिवार और जिम्मेदारियों पर चर्चा की जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आपको बता दें कि वीडियो में मुनववर हिना को अच्छे मम्मी पापा बनने के टिप्स देते दिख रहे हैं।

जहां हिना भी मुस्कुराते हुए कहती है, हम भविष्य में अच्छे मम्मी पापा बनना चाहते हैं। बस यही बात फैंस के दिल को छू जाती है और वह इसे सीधे एक्टर्स की प्रेगनेंसी के साथ जोड़ देते हैं। जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ, कमेंट्स में बधाइयों की लाइन लग गई और लोगों ने हिना को बधाई देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा बेबी कमिंग सून तो दूसरे ने लिखा कांग्रेचुलेशंस हिना। तीसरे यूजर ने अंदाजा लगाते हुए लिखा अगर यह सच है तो हिना और रॉकी को बहुत-बहुत बधाई। तो वहीं चौथे ने लिखा क्या हिना सच में मां बनने वाली है।

हालांकि सच यह है कि हिना खान ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया। आपको बता दें कि यह वीडियो सिर्फ एक मजेदार बातचीत का हिस्सा था जिसे लोगों ने जल्दबाजी में अलग मतलब दे दिया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जून 2024 में उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्हें स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर है।

इसके बाद उन्होंने कीमोथेरेपी और अन्य इलाज की जानकारी भी फैंस के साथ साझा की। उन्होंने अपने फैंस से कुछ भी नहीं छिपाया और लगातार देखा जा सकता है कि वह अपनी हेल्थ अपडेट शेयर करती रहती हैं। वो कहती हैं कैंसर मौत का फैसला नहीं है।

इतना ही नहीं हिना ने फरवरी 2026 में कैंसर सर्वाइवर्स के साथ रैंप वॉक में हिस्सा भी लिया था और वह रिकवरी के दौर में हैं और पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। हिना खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपने पति रॉकी जयसवाल के साथ रियलिटी शो पतिप और पंगा में आ चुकी हैं। इसके अलावा भी वह इवेंट्स और पार्टीज में नजर आती रहती हैं।

Leave a Comment