सलीम खान के लिए तड़पी हेलन सलमा। लड़खड़ाते हुए दोनों बीवियां पहुंची लीलावती हॉस्पिटल। सलमा के चेहरे पर दिखी टेंशन तो हेलन की आंखों में आंसू देख घबराए फैंस। 90 साल के सलीम के चिंता में पूरा खान परिवार। खान ब्रदर से लेकर बेटियों और दामाद का भी हुआ बुरा हाल। खतरे की नहीं बात फिर भी एक-एक शख्स की आंखों में है आंसू। जी हां, इस वक्त खान खानदान पर सबसे बड़ी मुसीबत आ गई है।
अचानक 90 साल के सलीम खान की बिगड़ी हालत ने हर किसी को बड़ा झटका दे दिया है। खबरें हैं कि बेहोशी की हालत में ही सलमान खान के पिता सलीम खान को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 90 साल के सलीम साहब आईसीयू में भर्ती हैं और उनका ट्रीटमेंट भी चल रहा है और सलीम खान की बिगड़ी तबीयत के बाद खान खानदान के एक-एक सदस्य पर दुखों का पहाड़ भी टूट गया है और पूरा खान खानदान बस सलीम खान के जल्द से जल्द घर लौटने की दुआ भी मांग रहा है।
यह तो आपको पहले ही दिखा चुका है कि किस तरह से पापा सलीम खान की बिगड़ी हालात का सच जानने के बाद भाईजान सलमान खान सबको छोड़छाड़ कर दौड़े भागे लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे तो लाडली बेटी अलविरा भी लीलावती हॉस्पिटल के बाहर गाड़ी से उतरते ही भागती हुई नजर आई थी तो अपने पति के लिए तड़पी हेलन भी लीलावती हॉस्पिटल पहुंची हैं। लड़खड़ाते हुए कदमों में आईसीयू में भर्ती सलीम खान से मिलने पहुंची हेलन को
चेहरे पर उदासी और मायूसी लिए हेलन लीलावती हॉस्पिटल के बाहर नजर आई। हल्के प्रिंटेड सूट में लड़खड़ाते हुए कदमों के साथ हेलन सलीम साहब की तड़प में उनसे मिलने पहुंची। इस दौरान सलमान खान की मां के चेहरे पर मायूसी के साथ-साथ आंखों में आंसू भी नजर आए। तो हेलन के पीछे-पीछे सलमा को भी लीलावती हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। और सलमा भी लड़खड़ाते हुए कदमों और लोगों के सहारे के साथ अपने पति सलीम साहब से मिलने लीलावती हॉस्पिटल पहुंची और सलमान खान की दोनों ही माओं के चेहरे पर उदासी और टेंशन भी देखने को मिली और हेलन और सलमा की इसी तकलीफ को देखने के बाद फैंस एक बार फिर से चिंता में पड़ गए हैं और जल्द से जल्द सलीम साहब के ठीक होने और घर लौटने की दुआएं भी मांगने लगे हैं।
इसके अलावा हॉस्पिटल में भर्ती सलीम खान से मिलने आयुष शर्मा, अलवीरा और अहान अग्निहोत्री के साथ-साथ बहू बेटा सूरा और अरबाज भी पहुंचे। लीलावती हॉस्पिटल से आते-जाते वक्त हर शख्स के चेहरे पर मास्क नजर आ रहा है और सभी एक-एक कर सलीम साहब का हाल-चाल लेकर बाहर आते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया को भी इस मुश्किल वक्त में खान परिवार का सहारा बनते हुए साफ-साफ देखा जा सकता है। सलीम खान की बिगड़ी तबीयत से लेकर में भर्ती होने तक यूलिया पल-पल सलीम खान पर नजर बनाए हुए हैं।
दादा से हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे निरवान खान को भी देख सकते हैं। जाहिर है यह वक्त पूरे खान परिवार के हर एक शख्स के लिए बेहद मुश्किल और टेंशन भरा है और सभी बस जल्द से जल्द सलीम खान की स्पीडी रिकवरी के साथ-साथ घर लौटने की दुआ भी मांग रहे हैं। वेल देखना सभी के लिए यह खास होगा कि 90 साल के सलीम खान कब तक ठीक होते हैं और कब तक अपने घर वापस लौटते हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2
