अचानक बिगड़ी तबीयत की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती हुए सलीम खान। में चल रहा सलमान खान के पापा का इलाज। 90 साल के सलीम के दिल में ता उम्र रहेगा यह मलाल। लाडले सलमान से आखिरी दम तक रहेगी सलीम खान को यह शिकायत। पापा की इच्छा के आगे भाईजान की अरबों की दौलत भी हुई फेल।
इस वक्त बॉलीवुड के गलियारे से लेकर इंटरनेट की दुनिया तक टेंशन का माहौल बना हुआ है। क्योंकि अचानक सलीम खान की बिगड़ी तबीयत के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती जो कराया गया है। इस वक्त 90 साल के सलीम खान में भर्ती हैं और सलमान खान के पिता का इलाज भी किया जा रहा है। तो वहीं सामने आ रही जानकारी के मुताबिक सलीम खान की हालत स्टेबल है और कोई भी खतरे की बात नहीं है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि 90 साल के सलीम खान को हर दिन एक ही बात तकलीफ और दर्द देती है। यह एक ऐसी तकलीफ है जो सलीम साहब ना अपनी 90 साल की जिंदगी में देख पाए और शायद कभी देख भी नहीं पाएंगे और यह तकलीफ किसी और से नहीं बल्कि लाडले बेटे सलमान खान से ही जुड़ी है।
अरबों के मालिक सलमान खान जो चाहे वह खरीद सकते हैं। मन की हर इच्छा को पैसों की मदद से पूरा भी कर सकते हैं। लेकिन अपने पापा सलीम की एक इच्छा को दबंग एक्टर आज तक पूरा नहीं कर पाए हैं और यह इच्छा कुछ और नहीं बल्कि सलमान खान की शादी है। 60 साल की उम्र में बिना शादी के कुंवारे जिंदगी जी रहे सलमान खान की ये अकेली जिंदगी ही सलीम खान की सबसे बड़ी तकलीफ है। जी हां, बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान 60 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं। और यह बात तो जमाना जानता ही है। यह बात भी किसी से नहीं छिपी कि अपने बेटे का यही कुंवारापन सलीम खान की तकलीफ की वजह भी है। एक दो बार नहीं सलीम साहब कई कई बार सलमान के कुंवारेपन पर खुलकर बातचीत कर चुके हैं और यह भी बता चुके हैं कि सलमान खान अपने पार्टनर में अपनी मां की छवि ढूंढते हैं और यह तलाश आज तक पूरी नहीं हुई है। इसलिए एक्टर ने घर नहीं बसाया है। तो वहीं बहुत बार सलीम खान सलमान के घर ना बसाने को लेकर कई बार दुख जताते हुए भी दिखाई दिए हैं। और देखा जाए तो चाहे कोई सुपरस्टार का बेटा हो या फिर आम आदमी का हर किसी का सपना अपने बेटे को दूल्हा बनता देखना और घोड़ी चढ़ते हुए देखना ही होता है और जाहिर है कभी ना कभी तो यह ख्वाब सलीम साहब ने भी अपने लाडले के लिए देखा होगा और 90 साल के हो चुके सलीम जी का यह ख्वाब आज तक भी अधूरा है क्योंकि सलमान खान 60 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं और भाईजान ने शादी नहीं की है और अकेले ही अपनी सारी जिंदगी को काटने का फैसला भी लिया है। और सिर्फ सलीम खान ही नहीं बल्कि खान खानदान का हर एक शख्स भी भाईजान को दूल्हा बनता देखने का इंतजार कर रहा है।
लेकिन बढ़ती उम्र के साथ-साथ इस सपने के पूरा होने की उम्मीदें भी कम होती जा रही हैं। तो कुल मिलाकर देखा जाए तो सलमान खान ने अपने पापा सलीम खान को हर सुख दिया। अपनी सफलता से पापा का खूब नाम रोशन भी किया। लेकिन अरबों के मालिक होने के बावजूद भी सलमान खान अपने पापा को बहू और पोता-पोती से भरा परिवार नहीं दे पाए। और आज तक भी कुंवारे हैं। बहरहाल
बता दें कि सलीम खान की हालात में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। लेकिन सलमान खान के पापा को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कब तक मिलेगा इस बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
