कहां थे सलमान खान ? जब बिगड़ी सलीम खान की तबियत।

में सलीम खान पूरे खान परिवार की अटकी सांसे। जैसे ही बिगड़ी दिग्गज खान की तबीयत पूरे खानदान की बढ़ गई धड़कनें। जब बिगड़ी सलीम खान की तबीयत तब घर पर मौजूद नहीं थे सलमान। गैलेक्सी में नहीं तो फिर कहां थे भाईजान? बेटे को क्यों नहीं लगी पापा की तबीयत बिगड़ने की भनक?

इस वक्त सलमान खान के पूरे परिवार की निगाहें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के आईसीयू पर टिकी हैं। जहां भर्ती हैं परिवार के मुखिया और सभी के चहेते सलीम खान। मंगलवार 17 फरवरी की सुबह खबर आई कि 90 साल के दिग्गज लेखक सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है।

उन्हें आनन-फानन में मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि सलीम खान आईसीयू में एडमिट है और उनकी कंडीशन पहले से स्थिर है। हालांकि सलीम खान की तबीयत अचानक कैसे बिगड़ी इसके बारे में अभी तक पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सलीम खान को सूजन की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। तो वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 90 साल के सलीम खान अपने घर में बेसुध हो गए थे।

हालांकि फैंस को अभी भी सलीम खान की हेल्थ अपडेट और परिवार के आधिकारिक बयान का इंतजार है। इसी बीच सलमान खान को लेकर भी सवाल पूछा जा रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं कि जब पिता की तबीयत बिगड़ी तब सलमान खान कहां थे? जानकारी [संगीत] के मुताबिक मंगलवार की सुबह जब सलीम खान को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया तब सलमान अपने बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि सलमान खान तब मड आइलैंड के एक सेट पर अपने किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। हालांकि जैसे ही उन्हें पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली।

उन्होंने फौरन शूटिंग को कैंसिल कर दिया और दौड़े-दौड़े लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे। यहां गौर करने वाली बात यह है कि सलमान खान पिता के पास पहुंचने वाले सबसे पहले सदस्य रहे। सलमान खान के हॉस्पिटल पहुंचने के बाद ही उनके दोनों जीजा आयुष शर्मा और अतुल अग्निहोत्री को हॉस्पिटल पहुंचते हुए देखा गया। बड़ी बेटी अलवीरा भी आंखों में आंसू लिए दौड़ी-दौड़ी हॉस्पिटल पहुंची। सलमान खान कुछ घंटे तक पिता के पास हॉस्पिटल में ही मौजूद रहे। पिता की हालत में सुधार होने के बाद सलमान खान को हॉस्पिटल से निकलते हुए देखा गया। मास्क लगाए सलमान अपने चेहरे के भाव कैमरोंसे छिपाते नजर आए।

बावजूद इसके उनकी टेंशन कैमरों की निगाहों से छिपी नहीं रह सकी। गौरतलब है कि 90 साल के सलीम खान अपने बड़े बेटे सलमान खान के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही रहते हैं। जहां अरबाज और सोहेल पापा के घर के पास ही अलग-अलग घरों में रहते हैं।

वहीं सलमान अपने माता-पिता [संगीत] सलीम और सलमा खान के साथ रहते हैं। आठ मंजिला इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर सलमान खान रहते हैं। जबकि इसके फर्स्ट फ्लोर पर सलीम और सलमा खान रहते हैं। खान परिवार कई दशकों से इसी बिल्डिंग में रह रहा है। गैलेक्सी अपार्टमेंट को सलमान खान के घर के तौर पर ही पहचाना जाता है।

Leave a Comment