राजपाल यादव को आज दिल्ली हाईकोर्ट से चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट ने उन्हें भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए 18 मार्च तक रिहा किया है। 9 करोड़ के इस केस में राजपाल यादव ने कितनी रकम दे दी है, कितनी बाकी है? इसकी जानकारी शिकायतकर्ता के वकील ने दी है।
शिकायतकर्ता के वकील अवनीत सिंह सिक्का ने बताया है कि कैसे इस केस को खत्म किया जा सकता है। अवनीत सिंह सिक्का ने कहा आज ₹1.5 करोड़ राजपाल यादव की ओर से हमारे मुवक्किल के अकाउंट में जमा कराए गए हैं। इससे पहले ₹75 लाख दे चुके हैं और ₹25 लाख की रकम भी हाई कोर्ट में जमा है। यानी अभी ₹6.5 करोड़ अभी भी बकाया है। अदालत ने 18 मार्च को पेश होने के लिए कहा है। अगर राजपाल यादव उससे पहले ₹6.5 करोड़ दे देते हैं, तो हम भी इस अदालत से इस मामले को खत्म करने के लिए कहेंगे।
इसका मतलब यह है कि अगर राजपाल यादव 6.5 करोड़ दे देते हैं, तो केस खत्म हो जाएगा। अब देखने वाली बात होगी कि राजपाल यादव इस पर क्या फैसला लेते हैं। क्या वह 18 तारीख को कोर्ट में ₹ करोड़ जमा करते या फिर नहीं?
