जल्द दूल्हा बनेंगे ईशान किशन ? इंडिया- पाकिस्तान मैच के बाद शादी की तैयारी।

जल्द शादी के बंधन में बनने वाले हैं ईशान किशन। इंडिया पाकिस्तान मैच के बाद चारों तरफ छाए क्रिकेटर। 77 रनों की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच बने बिहार के [संगीत] लाला। तो धमाकेदार जीत के बाद क्रिकेटर की शादी की खबरों ने खींचा लोगों का ध्यान।

खूबसूरती में ही नहीं रही में भी किसी से कम नहीं गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले ईशान किशन T20 वर्ल्ड कप के बाद से चारों तरफ छाए हुए हैं। खेल के मैदान पर पड़ोसी मुल्क को धूल चटाकर 77 रन बनाने वाले ईशान किशन ने मैन ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया।

लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ उनके खेल की नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब की जा रही है। क्योंकि खबरें हैं कि बिहार के लाला ईशान किशन अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत भी करने वाले हैं। इतना ही नहीं 27 साल के हैंडसम हंग क्रिकेटर ईशान की शादी की खबरों के साथ-साथ लेडी लव की खूबसूरती ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। और क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की रही की खबरें भी चारों तरफ लोगों का ध्यान खींच रही हैं। तो कौन है अदिति हुंडिया जो बनने वाली है किशन परिवार की बहू? आइए आपको बताते हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि क्रिकेटर के दादा जी ने ईशान किशन की शादी को लेकर खुलकर बात की है।

साथ ही साथ बताया कि पोते की पसंद ही उनकी पसंद है। अब ईशान के दादा का यही खुलासा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के साथ-साथ लोगों को खुशियों की सौगात भी दे रहा है। क्योंकि ईशान के दादा ने अपनी बातचीत में मैन ऑफ द मैच बने ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति को लेकर भी बात की। साथ ही कहा कि उसको जो मन होगा वही करेगा। उसी से शादी करें। जिससे करें हम हम एक्सेप्ट करने के लिए तैयार हैं। आदिति उसकी गर्लफ्रेंड है। मॉडल है। मिस इंडिया कंटेस्ट में दूसरे नंबर पर आई थी। वेल अब दादा जी का खुलासा वायरल होने के साथ-साथ लोगों का ध्यान भी खींच रहा है।

जिसके बाद सोशल मीडिया पर ईशान की राजस्थानी दुल्हनिया को लेकर भी खूब सर्च किया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि अदिति राजस्थान के जयपुर की रहने वाली है। जी हां, किशन परिवार की बहू बनने वाली अदिति एक जानीमानी मॉडल है। इसी के साथ ईशान किशन की लेडी लव एक बिजनेस वुमेन भी हैं और खुद का फैशन ब्रांड भी चलाती हैं। उनके ब्रांड का नाम लेबल अदिति हुंडिया है। गौर करने वाली बात है कि अदिति के पिता भी जयपुर के एक नामी कारोबारी हैं।

तो वहीं अदिति सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है और इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। कलमैच के दौरान भी अदिति ने ईशान किशन के नाम के साथ रेड हार्ट इमोजी लगाते हुए स्टोरी भी शेयर की थी।

खैर अब दादा जी के खुलासे के बाद क्रिकेटर्स की शादी की खबरों ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया है। दावे किए जा [संगीत] रहे हैं कि 27 साल के ईशान किशन साल 2026 में ही शुभ विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले हैं।

हालांकि अभी तक शादी की खबरों को लेकर क्रिकेटर या फिर उनकी गर्लफ्रेंड की तरफ से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। लेकिन अब चाहने वाले ईशान को दूल्हा बनता देखने के लिए पलकें बिछाकर इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Comment