जबजब बात मास्टर शेफ की होती है तो सबसे पहले हर किसी के ज़हन में नाम आता है शेफ विकास खन्ना का। विकास खन्ना को पब्लिक इतना प्यार करती है कि शेफ के करोड़ों सैकड़ों फैंस हैं। इन फैंस में शेफ विकास खन्ना को चाहने वाली ज्यादातर हैं महिलाएं लड़कियां।
जी हां, लेडीज के फेवरेट हैं शेफ विकास खन्ना। वेल वो विकास जिन्हें महिलाएं इतना प्यार करती हैं। आखिर उनकी जिंदगी में उनकी मां के अलावा कोई और महिला क्यों नहीं है? आखिर क्यों शेफ विकास खन्ना ने अब तक नहीं की है शादी? आखिर क्यों शेफ विकास खन्ना को प्यार पर नहीं है भरोसा? वेल जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि शेफ विकास खन्ना की शादी तीन बार पक्की हुई। जी हां, तीन बार शेफ विकास खन्ना का रिश्ता पक्का किया गया। लेकिन तीनों बार होते-होते टूट गई शेफ की शादी। दरअसल, एक इंटरव्यू में विकास खन्ना से उनकी शादी पर सवाल किया गया था। विकास खन्ना से यह पूछा गया था कि उन्होंने अब तक अपनी जिंदगी में किसी को चुना क्यों नहीं?
जिस पर विकास खन्ना ने कहा कि मेरी शादी तीन बार पक्की हुई लेकिन तीनों बार मेरी शादी टूट गई। तीनों ही केसेस में मेरी गलती थी। मेरे सपने, मेरे एंबिशंस हमारे रिश्ते के आगे आ गए। मैं अपने प्रोफेशनल लाइफ में इतना बिजी हो जाता हूं कि मैं अपने रिलेशनशिप्स को मेंटेन नहीं कर पाता। यह कहकर विकास खन्ना ने अपनी टूटी हुई शादियों का सारा इल्जाम अपने सिर ले लिया। हालांकि विकास खन्ना की बातों से साफ-साफ पता चलता है कि उनका दिल टूटा है। यह भी बताते चलें कि हाल ही में मास्टर शेफ के एक एपिसोड में जब शेफ कुणाल ने शेफ विकास से यह पूछा कि आप कब शादी कर रहे हैं?
तब विकास खन्ना ने कहा कि सच्चा प्यार मिलता कहां है? सच्चा प्यार अब बहुत रेयर है। जी हां, विकास खन्ना की शादी टूटने का, शादी ना करने का असली सच तो यह है कि उन्हें अब तक कोई ऐसा मिला ही नहीं। जिसमें उन्हें सच्चाई नजर आए, वफा नजर आए, ईमानदारी नजर आए। वी होप कि ऐसा कोई लाइफ पार्टनर विकास खन्ना की जिंदगी में
