बॉलीवुड में ऐसी दोस्ती बहुत कम देखने को मिलती है जो सालों तक टिकी रहे। मास्टर राजू और सुपरस्टार सलमान खान की दोस्ती ऐसी ही एक मिसाल है। दोनों ने मुंबई के बांद्रा इलाके में साथ-साथ बचपन बिताया और बड़े हुए। हाल ही में राजू ने सलमान के नेचर और उनकी कंट्रोवर्सीज के बारे में बात की।
बताया कि सलमान हमेशा से खुले दिल के और बिना किसी हिसाब किताब के रहने वाले इंसान रहे हैं। जैसा कि लोग अक्सर उनके बारे में नहीं मानते। उन्होंने सलमान के गुस्सेले स्वभाव के कुछ खास किस्से भी बताए और कहा कि सलमान दिमाग से नहीं दिल से फैसले लेते हैं। सिद्धार्थ कनन से बातचीत में राजू ने बताया कि 1998 के ब्लैक बक केस के दौरान सलमान काफी तनाव में थे। वह अंदर से बहुत परेशान थे, लेकिन चेहरे पर जाहिर नहीं करते थे। उस वक्त सलमान का बहुत सारा पैसा कोर्ट केस और बड़े वकीलों पर खर्च हो रहा था। उन्होंने मुझसे कहा था कि उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा इसी में चला जा रहा है।
वह हमेशा कहते थे कि वह बेगुनाह है। लेकिन इसे साबित करने के लिए उन्हें इतना तनाव झेलना पड़ा। वो यह सब नहीं करना चाहते थे। सलमान के स्वभाव पर बात करते हुए राजू ने कहा वो बहुत मस्त मौला इंसान है। बिना सोचे समझे बोल देते हैं और दोस्ती भी कर लेता है। उसका दिल साफ है। वह ना तो चालाक है ना ही चाले चलता है।
इसी वजह से वह कई बार विवादों में फंस जाता है। राजू ने यह भी माना कि सलमान ने अपनी जिंदगी में महिलाओं के साथ गलत बर्ताव किया है। लेकिन साथ ही उनका बचाव करते हुए कहा सलमान अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाता। कभी-कभी वह किसी के घर के नीचे खड़े होकर गालियां दे देता था। किसी एक्स गर्लफ्रेंड के घर के बाहर चिल्लाने लगता था। वह गुस्से में हाथ भी उठा देता था। लेकिन दिल का बहुत अच्छा इंसान है। वह दिमाग से नहीं दिल से काम करता है।
हालांकि राजू ने किसी खास घटना का नाम नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि यह इशारा [संगीत] 2002 में ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद उनके घर के बाहर हुए हंगामे की तरफ था। फिलहाल सलमान के दोस्त के इस बयान पर आपको क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय लिखकर जरूर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।
