आलिया ने बनाई रणबीर से ‘दूरी’ ! राहा की बजाए गोद में किसे उठाया ?

रणबीर कपूर की खुशी से आलिया भट्ट की दूरी। बेटी राह की बजाय गोद में किसे उठाया? नीतू के लाडले की वीडियो ने चौंकाया। फैंस हो रहे जबरदस्त कंफ्यूज। किस पर मेहरबान हुए सुपरस्टार। 2026 का सबसे बड़ा सरप्राइज।

बॉलीवुड एक्टर और कपूर परिवार के लाडले रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि रणबीर कपूर के लिए 14 फरवरी का दिन काफी खास रहा।

उस दिन सिर्फ वैलेंटाइन डे ही नहीं बल्कि उनके लाइफस्टाइल ब्रांड एआरकेएस ने अपना पहला साल पूरा कर लिया। और इस खास मौके पर रणबीर कपूर अपने बांद्रा वाले स्टोर पर आए और एआरकेएस की पहली एनिवर्सरी फैंस के साथ सेलिब्रेट की। इस जश्न को उन्होंने खूब एंजॉय भी किया। इसी इवेंट से रणबीर कपूर का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जो सोशल मीडिया पर खूब बस बना रहा है।

जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं रणबीर कपूर का अंदाज काफी बदला-बदला नजर आ रहा है। अपने इस इवेंट में रणबीर काफी जॉली और एक्साइटेड लग रहे थे। जैसे ही रणबीर कपूर पैप्स के सामने पोज़ दे रहे थे, वैसे ही भीड़ में उनको एक बच्चा नजर आया। बच्चे को रणबीर कपूर ने बिना देरी किए अपनी गोद में उठा लिया। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक्टर ने बच्चे के साथ पैप्स को खूब पोज दिए। इतना ही नहीं इस दौरान रणबीर कपूर बच्चे को मीडिया के सामने देखने को बोलते हुए नजर आ रहे थे, ताकि बच्चे का चेहरा अच्छे से लोगों को दिखाई दे सके। यह वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। रणबीर कपूर का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस का कहना है कि राह के चलते रणबीर अब बच्चों से डील करना सीख गए हैं। इसी बीच बहुत से फैंस राह और आलिया को भी मिस करते हुए दिखाई दिए। वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा रणबीर का इतना बड़ा दिन आलिया कहां है? एक और यूजर कहते हैं, “रणबीर की गोद में राह ही बेस्ट लगती हैं।” एक दूसरे यूजर ने कहा, “रणबीर बहुत ही प्यारे पापा लग रहे हैं।” रणबीर कपूर के एक्शंस के साथ-साथ उनका आउटफिट भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस इवेंट में रणबीर ने ऑरेंज और ब्राउन टोन का ओवर शर्ट पहना हुआ था, जो लाइट ग्रे क्रू नेक टीशर्ट के ऊपर स्टाइलिश तरीके से लेयर किया गया था।

उन्होंने इसे क्रीम पट और सफेद जूतों के साथ कैरी किया हुआ है। उनके टिंटेड ग्लासेस, वॉच और स्टर्ड इयरिंग्स ने उनके लुक को और भी क्लासी और फैशनेबल बना दिया। नए हेयर कट ने रणबीर के पूरे लुक को क्लीन और डिफाइंड एज दिया था। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में भगवान राम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

साथ ही रणबीर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट भी संजय लीला भंसाली की डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म लव एंड वॉर में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल भी मेन लीड में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Leave a Comment