राजपाल यादव की एजुकेशन सही नहीं हुई। इस वजह से आज राजपाल यादव जेल में हैं। यह बात कही है राजपाल यादव के लिए उस शख्स ने जिन्होंने हर फिल्म में राजपाल यादव को लिया है। मैं बात कर रही हूं फिल्म मेकर प्रियदर्शन की। प्रियदर्शन के साथ राजपाल यादव ने कई सारी फिल्मों में काम किया और वह राजपाल यादव को बहुत अच्छे से जानते हैं और राजपाल यादव की पर्सनल लाइफ की प्रॉब्लम्स के बारे में भी उन्हें पता है।
राजपाल यादव इस वक्त जेल में है और इसी स्थिति पर रिएक्ट करते हुए प्रियदर्शन ने कहा, मैं राजपाल यादव को पिछले 20 सालों से जानता हूं। पहली बार मैंने उसे जंगल फिल्म में देखा था और उसके काम को देखकर मैं सरप्राइज़ हो गया था। मैंने उसके साथ मेरी पहली फिल्म बनाई थी मालामाल वीकली और उसके बाद ऑलमोस्ट मेरी हर एक फिल्म में वो होता है।
राजपाल यादव को लेकर अभी एक और फिल्म है जो रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में राजपाल यादव ने एक विलेन का किरदार निभाया है और अभी से मैंने मेरे प्रोड्यूसर को बोल दिया है कि पिछली फिल्म से ज्यादा इस फिल्म में राजपाल यादव को देने पड़ेंगे। मैंने प्रोड्यूसर्स को राजपाल यादव की स्थिति के बारे में भी बता दिया है कि कैसे उन्हें पैसे की जरूरत है।
राजपाल यादव की यह चेक बाउंसिंग वाली प्रॉब्लम के बारे में बात करते हुए प्रियदर्शन ने कहा कि मुझे इस प्रॉब्लम के बारे में पता है और यह भी एक वजह है कि मैं उसे अपनी हर फिल्म के लिए लेता हूं। एक दो एड्स में भी मैंने उसको पुश किया। राजपाल यादव से यह बहुत बड़ी गलती हो गई है क्योंकि उसकी पढ़ाई ठीक नहीं थी। लेकिन वह एक अच्छा आदमी है। कुछ इस तरह से प्रियदर्शन ने अपनी बात कही है। जाहिर सी बात है प्रियदर्शन का इशारा उसी तरफ है जो राजपाल यादव के आसपास के लोग कह रहे हैं कि राजपाल यादव ने अता-पता लापता फिल्म के लिए सामने वाली पार्टी से ₹5 करोड़ इन्वेस्टमेंट के रूप में लिए थे और सामने वाला आदमी उनकी जान पहचान का था।
सामने वाला आदमी चाहता था कि उसका ग्रैंड सन जो है वह भी फिल्मों में आए और यह सब बातचीत होने के बाद एक एग्रीमेंट साइन किया और उस एग्रीमेंट को राजपाल यादव ने बिना पढ़े साइन कर लिया।
उसी एग्रीमेंट में सामने वाली पार्टी ने इस इन्वेस्टमेंट को इन्वेस्टमेंट नहीं बल्कि लोन कहा और हाई इंटरेस्ट के साथ रिटर्न की भी शर्त इन पेपर्स में लिखी गई जो राजपाल यादव ने बिना पड़े साइन कर लिया। और इसी वजह से राजपाल यादव आज जेल में
