टीम इंडिया ने ढूंढ लियाउस्मान का ‘काट’| रन बनाने का मिल गया फॉर्मूला|

टीम इंडिया ने ढूंढ लिया अटकू उस्मान तारीख का कार्ड। अब कोलंबो में टीम इंडिया नए तरीके से लगाएगी उस्मान की वाट। जी हां। 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का महा मुकाबला कोलंबो में होने वाला है। लेकिन इस महा मुकाबले से पहले उस्मान तारिक को लेकर अलग सा घमासान मचा हुआ है। एक नया एक्शन लेकर आए हैं। साइड ऑन गेंदबाजी करते हैं।

अटक-अटक के गेंदबाजी करते हैं। 2 सेकंड का पॉज लेते हैं और इस गेंदबाजी एक्शन ने खूब सुर्खियां बटोरी। तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने इनके एक्शन को इललीगल कहा है। कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स इन्हें लीगल कहते हैं। लेकिन जो यह अटक जाते हैं क्या वो नियम में आता है? क्या अटकना गेंदबाजी का जो पूरा समीकरण है उसके लिए सही है? क्या अटकने से बल्लेबाज को दिक्कत नहीं होती? बिल्कुल होती है। जब आप एक फ्लो में गेंदबाजी करते हैं तो बैट्समैन जो है आप पे कंसंट्रेट करता है, ध्यान लगाता है।

लेकिन अगर आप रुक जाएंगे तो बैट्समैन भी रुक जाता है। आमतौर पे हमने देखा होगा क्रिकेट में कि गेंदबाजी कराते-कराते कभी गेंदबाज रुक जाता है, बॉल नहीं फेंकता तो कभी बैट्समैन का पैर आगे निकल जाता है, कभी वहीं मुश्किल रहते हैं। तो चीजें बहुत सारी है। लेकिन अब टीम इंडिया ने काट भी ढूंढ ली है। दरअसल आर अश्विन ने कहा है कि उनको खेलने का एक तरीका है कि जब वह रुके तो आप भी रुक जाइए। केविन पीटरसन कहते हैं कि रुकना गेंदबाजी के नियम में नहीं है। उस्मान का एक्शन अवैध है ऐसा कहना है रिक्की पॉइंटिंग का। अब आर अश्विन ने साफ-साफ कहा है कि अगर वह रुकते हैं तो फिर आप भी रुक जाना। आप भी बैटिंग मत करना क्योंकि यह तो नियम में ही आता है ना कि जब गेंदबाज रुके तो आप भी रुक जाइए। ऐसी कोई समस्या है ही नहीं।

कि जैसे ही उस्मान ने 2 सेकंड का पॉज लिया तो फिर आप भी रुक जाना। अब अगर बैट्समैन भी रुक जाता है या हट जाता है तो इससे क्या होगा? आप उस्मान को अगर देखेंगे तो 2 सेकंड का पॉज होता है। उन्होंने जैसे ही पॉज लिया बैट्समैन हट जाए तो इससे क्या होगा? उस्मान रुक जाएंगे कि ये क्या हो गया? फिर अगली गेंद कराते हैं तो वो हट जाए। अंपायर को जाके कंप्लेंट कीजिए कि यह रुक रहे हैं तो मुझे प्रॉब्लम हो रही है। तो ऐसे में उस्मान को एक ही फ्लो में गेंदबाजी करनी पड़ेगी और फिर हो जाएगी खूब कुटाई। तो ये एक फार्मूला है कि जब वो गेंदबाजी के लिए रुके तो आप हट जाइए। सिंपल सा वो रुकेंगे आप हटेंगे। ऐसे में प्रेशर आएगा उस्मान पर और उस्मान को फिर बिना रुके गेंदबाजी करनी पड़ेगी। जब अपने लय से भटकेंगे तो फिर भारतीय टीम को फायदा ही होगा। आर अश्विन ने कहा कि अगर गेंदबाज गेंद फेंकने से पहले थोड़ा रुक जाता है तो बल्लेबाज को दूर हटने का अधिकार है। वो यह कह सकता है कि मुझे लगा कि वो रुक रहा है। यह एक दिलचस्प मामला होगा और अंपायर के लिए बड़ा परेशानी खड़ी कर देगा। अगर मैं वहां होता तो मैं यही करता। मैं जीतने के लिए नियम के दायरे में रहकर हर संभव प्रयास करना चाहिए। मैं बस इतना कहता कि मुझे नहीं पता कि वह गेंद कब छोड़ेगा और मैं एक तरफ हट जाता। अगर मैं हट जाता हूं तो यह अंपायर की जिम्मेदारी होगी।

मैच के बीच में उस्मान तारिक पर पड़ने वाले दबाव की कल्पना कीजिए। यह एक अविश्वसनीय रोमांचक अनुभव होगा। वो उनकी टीम के तुरुक के इके हैं। जरा सोचिए अगर बल्लेबाज इस तरह की प्रतिक्रिया करता है तो वह क्या कर सकते हैं? तो सही है। आप प्रेशर बनाइए ना। आप हट जाइए और प्रेशर उस्मान पे बनाइए। तो उस्मान को एक ही फ्लो में गेंदबाजी करनी पड़ेगी। उसके बाद तो खूब कुटाई हो जाएगी। एक मैच खेला है वर्ल्ड कप में। तीन विकेट लिए हैं। 27 रन खर्च किए हैं।

लेकिन उस्मान ने यूएसए के खिलाफ जब मैच खेला था ना तो इनको एक चौका पड़ा था। वो कैसे था कि बैट्समैन भी थोड़ा वेट करके रुक के गेंद का इंतजार कर रहे हैं। तो या तो हट जाइए या तो आप भी इंतजार कीजिए। आपको क्या लगता है उस्मान तारीख के एक्शन को लेकर यह घमासान कब तक चलेगा और क्या टीम इंडिया जब प्रैक्टिस पर उतरेगी तो यह रुक-रुक के गेंदबाजी की प्रैक्टिस करेगी या फिर नहीं आपकी राय कमेंट सेक्शन में बताएं।

Leave a Comment