90 के दशक के मशहूर एक्टर गोविंदा इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में है। गोविंदा की वाइफ सुनीता ने उन पर चीटिंग के आरोप लगाए हैं। सुनीता ने मीडिया में आकर कहा है कि गोविंदा का फेयर चल रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि गोविंदा ने बेटे के करियर को बनाने में मदद नहीं की। मामा गोविंदा के खिलाफ हो रहे बयानबाजी को लेकर भांजे कृष्णा अभिषेक ने भी रिएक्ट किया है। कृष्णा से पूछा गया कि सुनीता आूजा ने गोविंदा पर आरोप लगाए हैं। उन पर वह क्या कहेंगे? टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सुनीता मामी को सारी चीजें कहने का हक है। वह उनकी पत्नी है।
इसमें कोई दूसरा और क्या कहेगा? यह पतिप के बीच की बात है। उनका निजी मामला है। उन्हें खुद की बात सामने रखने का हक है। मैं उनके बीच में कुछ नहीं बोलूंगा। कृष्णा ने आगे यह कहा कि मैं फैमिली पर्सन हूं। दोनों की बहुत इज्जत और परवाह करता हूं। मैं मीडिया में कुछ चीजें देखता हूं लेकिन नहीं पता कि इसमें कितनी सच्चाई है। अगर वह किसी चीज से अपसेट हैं तो वह वही करेगी जो उन्हें सही लगता है और यह पूरी तरीके से सही भी है। कृष्णा ने मामा गोविंदा के कमबैक पर बात करते हुए कहा कि बहुत सालों से लोग मामा को पर्दे पर देखना चाहते हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें ऑफर नहीं मिल रहे या फिर उन्हें कम पैसे मिल रहे हैं। बात यह है कि उन्होंने इनमें से कई फिल्मों को चूज़ नहीं किया। मुझे लगता है कि यह पूरी तरीके से उनके माइंडसेट और पसंद पर निर्भर करता है। कृष्णा कहते हैं कि उन्होंने 40 से 50 साल तक इंडस्ट्री में काम किया है। अगर वह कोई शो नहीं करना चाहते तो यह उनकी चॉइस है। उन्हें उनकी पोजीशन और वैल्यू पता है। मुझे यकीन है वह एक दिन बाउंस बैक करेंगे। मैं उन्हें जानता हूं। वह बहुत समझदार और स्ट्रांग है।
वो एक महान कलाकार हैं। अपनी शर्तों पर काम करेंगे। कृष्णा कहते हैं कि इंडस्ट्री में उनके जैसा कोई नहीं है। मैं बढ़ा चढ़ाकर नहीं बोल रहा हूं बल्कि आमिर खान और सलमान खान भी यही बात बार-बार बोल चुके हैं। इन बातों के बोलने के साथ यह तो साफ है कि गोविंदा एक बहुत बड़े कलाकार हैं और रहेंगे।
लेकिन फिलहाल उनकी पर्सनल प्रोफेशनल लाइफ हर जगह तितर-बितर नजर आ रही है। कभी वह स्कूलों में डांस करते नजर आ रहे हैं तो कभी वह प्रेस के सामने आकर अपने ऊपर लगे इल्जामों पर सफाई देते हुए नजर आ रहे हैं।
पिछले एक डेढ़ साल से गोविंदा की लाइफ पे बहुत बड़े-बड़े उलटफेर हुए हैं और उनमें सबसे बड़ा उलटफेर पारिवारिक कलह ही है। एक वक्त था जब सुनीता और गोविंदा के बीच में तलाक लगभग फाइनल सा हो गया था। खबरें सामने आ गई थी। फाइल पिटीशन कर दी गई लेकिन उसके बाद बीच में समझौता हुआ और एक बार फिर से वही सारे पुराने मुद्दे मीडिया में उछल रहे हैं।
