प्रियंका को सता रही मालती की चिंता? तलाक की खबरों के बीच किए खास इंतजाम।

तलाक की खबरों के बीच प्रियंका को सताई बेटी की चिंता। निक संग शादी टूटने के चर्चे के बीच देसी गर्ल ने लिया बड़ा फैसला। बेटी से जुड़े फैसले में पति निक ने भी दिया प्रियंका का साथ। चोपड़ा परिवार की नातिन को लेकर बड़े फैसले ने उड़ाए लोगों के होश। फिर से शुरू हुई रिश्ते में गड़बड़ होने की चर्चा। जी हां, बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपनी शादी में गड़बड़ होने के दावों के चलते खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। तेजी से दावे किए जा रहे हैं कि शादी के 8 साल बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोस तलाक लेकर एक दूसरे से रिश्ता खत्म करने वाले हैं।

यही नहीं दावे तो यह भी खूब तेजी से सुनने को मिल रहे थे कि देसी गर्ल प्रियंका और हॉलीवुड सिंगर निक जोस एक दूसरे के साथ खुश नहीं है बल्कि हैप्पी कपल होने का सिर्फ नाटक करते हैं। और इन्हीं सभी वायरल दाव चर्चाओं पर प्रियंका चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ के संग अपने रिश्ते का सच भी जमाने को बता दिया था। और हम अपनी पिछली रिपोर्ट में आपको प्रियंका चोपड़ा का तलाक की खबरों पर दिए गए रिएक्शन और स्टेटमेंट को भी बता चुके हैं। जहां देसी गर्ल प्रियंका ने निक संग रिश्ते में प्यार, इज्जत होने के साथ-साथ गहरी सच्चाई का सच भी बताकर जमाने का मुंह बंद करा दिया था। लेकिन अब एक्ट्रेस के एक और नए फैसले ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं।

जिसे सुनने के बाद फिर से कुछ लोगों ने रिश्ते में सब कुछ ठीक ना होने की चर्चाएं शुरू कर दी है। दरअसल हाल ही में अपनी शादी को लेकर बात करने के साथ-साथ देसी गर्ल प्रियंका ने अपनी बेटी मालती को लेकर भी लोगों के साथ बातचीत की। जी हां, प्रियंका ने बताया कि एक्ट्रेस अपनी 4 साल की बेटी की वजह से अपने आसपास सिक्योरिटी रखना जरूरी समझती हैं। तो वहीं अमेरिका की बहू प्रियंका चोपड़ा ने सिक्योरिटी टीम रखने के पीछे की वजह को भी क्लियर करते हुए कहा कि इसका सेलिब्रिटी होने या किसी डर से कोई भी लेना देना नहीं है। मालती के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि मुझे किसी के भी पास आकर फोटो खिंचवाने में कोई दिक्कत नहीं है और वह जानते हैं कि मुझे लोगों का मुझसे बात करना अच्छा लगता है। लेकिन यह सिक्योरिटी गार्ड सिर्फ यह देखने के लिए हैं बिना हमारी सहमति के रिकॉर्डिंग ना हो।

सबसे पहले आपको बता दें कि बेटी मालती के लिए प्रियंका का यह कंसर्न ना ही बिगड़े रिश्ते की वजह से है और ना ही जोनस परिवार में किसी दिक्कत की वजह से बल्कि यह तो 4 साल की लाडली मालती के साथ बिताए जाने वाले खास पलों से जुड़ा हुआ है। आगे भी अपनी बात को जारी रखते हुए प्रियंका ने बताया कि ऐसा अक्सर होता है खासकर मेरी बेटी के साथ। हम पार्क में होते हैं या आइसक्रीम खा रहे होते हैं और अचानक मुझे ऑनलाइन वो वीडियो दिख जाता है। मेरी सिक्योरिटी इसी वजह से है वरना मुझे इसकी जरूरत नहीं है। कोई मुझे जान से नहीं मार देगा।

तो सुना आपने देसी गर्ल सिर्फ और सिर्फ प्राइवेट टाइम की तस्वीरों के लीक होने से लेकर बिना परमिशन बेटी को कैप्चर करने के लिए इस सिक्योरिटी टीम को रखने के लिए तैयार हुई हैं। और यह फैसला भी इसीलिए लिया गया है और इस फैसले का निक संग एक्ट्रेस के बिगड़े रिश्ते से कोई भी लेना देना नहीं है।

Leave a Comment