केआरके ने किया दावा राजपाल यादव लोन भरना ही नहीं चाहते, एक्टर के पास ₹50 करोड़ की प्रॉपर्टी….

राजपाल यादव ने 5 फरवरी को 9 करोड़ का लोन ना चुका पाने के मामले में खुद को सरेंडर किया था। वो 5 फरवरी से जेल में बंद हैं। राजपाल यादव के इस मुश्किल समय में इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

इंडस्ट्री की इस मदद के बीच फिल्म क्रिटिक और एक्टर केआरके ने दावा किया है कि राजपाल यादव के पास 50 करोड़ की प्रॉपर्टी है और वह खुद लोन चुकाना ही नहीं चाहते हैं। केआरके ने सुबह 9:00 बजे के करीब अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा केस राजपाल यादव और उनकी पत्नी के खिलाफ है तो उनकी पत्नी जेल क्यों नहीं गई हैं?

क्योंकि मेरे दोस्त ने अपने हिस्से का 1 करोड़ 50 लाख लोन चुका दिया है। राजपाल यादव ने बहुत से बॉलीवुड के लोगों से लोन लिया है और अभी तक वापस नहीं किया है। राजपाल कुछ महीने पहले मेरे दोस्त का अपार्टमेंट खरीद रहे थे। उनके एक दोस्त के मुताबिक राजपाल के पास 50 करोड़ की प्रॉपर्टी है। मतलब है कि राजपाल खुद लोन भरना ही नहीं चाहते हैं। उनके बड़े भाई भी यही कह रहे हैं। केआरके के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा 10 लाख ना देने के बहाने। व ने लिखा हम तो सुन रहे थे कि आप भी मदद कर रहे हैं। यह क्या हो गया अचानक? वहीं केआरके ने एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा 2024 में राजपाल की यूपी वाली प्रॉपर्टी बैंक ने 11 करोड़ का लोन ना चुका पाने के लिए सील कर दी थी।

सेंट्रल बैंक ने खुलासा किया कि राजपाल यादव ने अपने होमटाउन शाहजहांपुर की एक प्रॉपर्टी पर मुंबई ब्रांच से लोन लिया था। वहीं तीसरे ट्वीट में केआरके ने लिखा मैं राजपाल यादव को ₹1 लाख देने के लिए कमिटेड हूं। तो मैंने भी भाभी से कहा कि किसी को ₹1 लाख का चेक लेने के लिए मेरे ऑफिस भेज दें। लेकिन वह दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी बेल पर निर्णय आने का इंतजार कर रही हैं। आशा है राजपाल भाई को बेल मिल जाएगी।

बता दें केआरके पिछले दिनों खुद जेल में थे। कुछ दिन पहले ओसवीरा के रिहायशी इलाके में फायरिंग की एक घटना हुई थी। जिसका आरोप केआरके पर लगा था। केआरके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद बांद्रा कोर्ट ने पहले उन्हें 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

जिसके बाद अब न्यायिक हिरासत में ट्रांसफर कर दिया गया था। 30 जनवरी को केआरके को बेल मिली थी। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटerटेनमेंट।

Leave a Comment