अलीगढ़ की इन महिलाओं को तो आप जानते ही होंगे। अगर नहीं जानते हैं तो जब जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे क्योंकि कुछ दिन पहले इनको लेकर खबर सामने आई थी कि इन्होंने अपने होने वाले दामाद से ही शादी कर ली। लेकिन उस शादी के बाद इन महिला का एक और कारनामा सामने आया है और उसे सुनेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे।
तो अलीगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पहले तो 2025 अप्रैल में इनकी बेटी की शादी होने वाली थी। लेकिन जिस बेटी की शादी जिस व्यक्ति से होने वाली थी उनकी इनसे फोन पर बातचीत होने लगी और बाद में इन्होंने खुद ही शादी कर ली। लेकिन अब वो शादी भी जो है टूट गई है। क्योंकि अजब प्रेम की गजब कहानी यह है कि होने वाले दामाद को लेकर भागी महिला अब बहनोई के साथ फरार है। और पहले पति और अब प्रेमी जो है अधर में यहां पर दिखाई दे रहे हैं। तो विस्तार से जरा पूरा मामला सुनिए। मैंने आपको बताया कि अप्रैल में इनकी बेटी की शादी थी और करीब 12 दिन पहले होने वाले दामाद राहुल को जो है यह पति बनाने और जीवन भर साथ निभाने की बात कहने वाली सपना देवी इनका नाम है सपना देवी ये जो है अब वहां से भी भाग गई हैं।
जो जानकारी मिली है बिहार से लौटे राहुल ने दादो थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। पुलिस में ये पूरा मामला पहुंचा है। हालांकि पुलिस भी अब इस मामले में क्या कुछ कह रही है वह भी जरा मैं आपको बताऊंगा। इस खबर को अंत तक आप जरूर देखिए। थाना दादू के गांव मछरिया नगरा निवासी राहुल कुमार हैं। इनकी शादी अप्रैल 2025 में थाना मडरा के गांव मनोहरपुर में तय हुई थी। सगाई के बाद उसकी होने वाली सास सपना देवी के साथ मोबाइल पर इनकी बातें होने लगी। यहां से ही पूरा खेल शुरू हुआ। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और धीरे-धीरे दामाद सास की नजदीकियां बढ़ने लगी। तो यह अपने आप में उस समय सुर्खी बना खबर राहुल और पुलिस के अनुसार विवाह से करीब 12 दिन पहले सपना देवी पति परिवार को छोड़कर वो उसके पास चली आई थी। यह जानकारी जो है निकल कर सामने आती है।
लेकिन अभी इसमें एक और ट्विस्ट जो है वो सामने आया है। पति ने अब रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सक्रिय दिखाते हुए बिहार सहित कई राज्यों में दबिश दी। इसके बाद दोनों को पकड़ा गया। वहां से दोनों को लाया गया थाने और इन्होंने यह कहा कि हां हम साथ रहना चाहते हैं। इन्होंने बड़ी-बड़ी कसमें खाई। जब इसके पहले पति ने शिकायत की तो यह अपने दामाद के साथ जीवन भर साथ रहने की कसमें खाती है। दोनों की सहमति और लिखित बयान के बाद जो है इन्हें छोड़ दिया गया था और दोनों साथ रहने चले गए थे। लेकिन अब क्या हुआ है? करीब 10 माह बाद 11 फरवरी की दोपहर दादू थाने पहुंचे। राहुल ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के एक जिले में रहकर फेरी लगाकर कपड़े बेचता है।
वहां से 6 फरवरी को उसे छोड़कर पत्नी सपना देवी अपने बहनोई के साथ कहीं चली गई है। पुलिस के पास यह पूरा मामला पहुंचा है। लेकिन पुलिस इसमें अभी कुछ भी कहने से इंकार कर रही है और पुलिस कह रही है कि उसने कार्यालय में स्टाफ को प्रार्थना पत्र दिया है। लेकिन घटना हमारे थाना क्षेत्र की नहीं है। इसलिए कारवाई नहीं हो पाएगी। यह सरिता द्विवेदी हैं। थाना प्रभारी है दादोगी। उन्होंने कहा है तो उन्होंने कहा है कि जिस थाने का पूरा मामला है वहां जाइए। लेकिन इस गजब कहानी के बारे में आप क्या कहेंगे?
इस महिला के बारे में क्या कहेंगे जो पहले अपने पति को छोड़ती है अपने दामाद से शादी करती है और उसके बाद अब अपने जीजा के साथ ये फरार हो जाती है। इसका पहला पति भी कहीं ना कहीं पहले मदद चाहता था लेकिन मदद नहीं मिली। पुलिस ने कहा कि अगर यह दोनों आपसी सहमति से शादी करना चाहते हैं तो इनको करने दिया जाए और अब जो है दूसरा पति भी परेशान है।
