राजपाल यादव जेल में और घर पे हो रहा जश्न..

राजपाल यादव इस वक्त जेल में हैं और परिवार जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है। परिवार में खुशियों का माहौल है। लेकिन परिवार को दुख भी है कि एक बेटा जो इतना बड़ा स्टार है वह हमारे साथ इस खुशी में शामिल नहीं हो पा रहा है। बट परिवार को विश्वास है कि राजपाल यादव जेल से वापस बाहर आएंगे और परिवार के साथ यह खुशियां सेलिब्रेट करेंगे।

आखिर राजपाल यादव की फैमिली में क्या सेलिब्रेशन है? किस सेलिब्रेशन की तैयारी में उनका परिवार लगा है? चलिए आपको बताते हैं। राजपाल यादव की बड़ी फैमिली है और उनके भाई है श्रीपाल यादव। उनके भाई की बेटी की शादी इसी महीने है और उस शादी की तैयारियां घर में शुरू हो चुकी है। परिवार इकट्ठा होने लगा है और शादी के किस फंक्शन में क्या-क्या तैयारियां करनी है इस पर डिस्कशंस ऑलरेडी जोरों पर है। पूरा परिवार राजपाल यादव के गांव में इकट्ठा है। लेकिन राजपाल यादव इस वक्त जेल में हैं।

हालांकि राजपाल यादव के भाई श्रीपाल यादव ने एक मीडिया से बात करते हुए यह बात कंफर्म की है कि उन्हें लगता है राजपाल यादव कल जरूर बेल पर बाहर आएंगे। कल सुनवाई है 12 फरवरी है और कल वह बेल पर बाहर आ जाएंगे। श्रीपाल ने कहा कि मेरे भाई ने किसी के साथ फ्रॉड नहीं किया है।

राजपाल यादव को जो पैसे लोन कह कर दिए गए वो पैसे लोन के नहीं थे। वो पैसे इन्वेस्टमेंट के थे। और इस इन्वेस्टमेंट के अगेंस्ट राजपाल यादव ने जो सिक्योरिटी चेकक्स साइन करके दिए थे, उन्हीं चेकक्स को बैंक में डिपॉजिट करवाकर उन्हें बाउंस चेक घोषित कर दिया गया।

राजपाल यादव के भाई ने कहा है कि राजपाल यादव ने उनसे प्रॉमिस किया है कि वह कोर्ट में यह साबित करके रहेंगे कि यह जो पैसा उन्हें दिया गया था यह लोन के रूप में नहीं था। यह पैसा एक इन्वेस्टमेंट के रूप में था। जिस प्रोजेक्ट में पैसा इन्वेस्ट किया गया वो प्रोजेक्ट नहीं चल पाया। उन्हें भी नुकसान हुआ और सामने वाली पार्टी को भी नुकसान हुआ। नुकसान दोनों आपस में झेलेंगे।

आपको बता दें कि राजपाल यादव ने 2010 में अता पता लापता नाम की मूवी बनाई। इस मूवी को खुद राजपाल यादव ने डायरेक्ट किया था। 250 से ज्यादा आर्टिस्ट इस मूवी का हिस्सा थे और 2500 पब्लिक ने इस फिल्म में काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी और राजपाल यादव के ₹17 करोड़ इस फिल्म में डूब गए

Leave a Comment