जेनिफर विंगेट के फिर दिल मिल गए। एक्ट्रेस के दिल में फिर हुई करन की एंट्री। तलाक के 12 साल बाद दूसरी बार बसाएंगी घर। 40 की उम्र में दुल्हन बनने को तैयार। इस दिन लेंगी सात फेरे। एक्ट्रेस के घर जल्द ही बजने वाली हैं शहनाइयां। जेनिफर ने प्यार को दिया दूसरा मौका। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगर आज के दौर में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जिस तरह कभी दिल मिल गए में उनके किरदार ने लाखों दिलों को जीता था।
कुछ वैसा ही जादू अब उनकी असल जिंदगी में देखने को मिल रहा है। यूं तो जेनिफर अक्सर ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। तो वहीं अब फिर से इंटरनेट पर चर्चाओं का बाजार गरमा गया है। करण सिंह ग्रोवर से तलाक के 12 साल बाद एक्ट्रेस की लाइफ और दिल में प्यार और खुशियों ने फिर से दस्तक दे दी है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि ये भी कहा जा रहा है कि जेनिफर 40 साल की उम्र में दूसरी बार दुल्हन बनने को एकदम तैयार हैं।
हालांकि इस बात का दावा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर रिपोर्ट्स में किया जा रहा है। तो चलिए बिना किसी देरी आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर विंगेट का दिल मशहूर टीवी एक्टर करन वाही पर आ गया है और दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। करन वाही और जेनिफर विंगेट की सालों पुरानी दोस्ती से हर कोई वाकिफ है। इंडस्ट्री में इनकी बॉन्डिंग हमेशा चर्चा का विषय रहती है और अब यही दोस्ती जल्द ही प्यार और एक गहरे रिश्ते में तब्दील होने वाली है। साल 2007 में आए सुपरहिट शो दिल मिल गए ने जेनिफर विंगेट को घर-घर में मशहूर कर दिया था। इस शो में जेनिफर ने डॉक्टर रिधिमा गुप्ता का किरदार निभाया था। वहीं करन वाही डॉक्टर सिद्धार्थ मोदी के रोल में नजर आई थी।
शो में दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। वहीं अब दोनों की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि जेनिफर और करण वाही कब शादी करेंगे। जेनिफर और करन की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई है। इस खबर के सामने आते ही फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं है और कमेंट्स में अपने-अपने रिएक्शंस भी देना उन्होंने शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा दिल मिल गए। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ये दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। भगवान इन्हें आशीर्वाद दे और बहुत बधाई। एक और शख्स ने लिखा वाह अगर सच है तो यह बहुत अच्छी खबर है। प्यारी जोड़ी। हालांकि इससे पहले करण और जेनिफर के फैंस कुछ कयास लगाना शुरू ही करते हैं कि करण ने इन सभी खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है।
एक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए इन सभी अफवाहओं को खारिज कर दिया है और लोगों के सपनों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में पोस्ट करते हुए लिखा फ्री की प्यार के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। जेनिफर विंगेट की निजी जिंदगी हमेशा आसान नहीं रही।
उन्होंने करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी, लेकिन महज 2 साल में ही दोनों का तलाक हो गया था। इस रिश्ते के टूटने से जेनिफर काफी टूट गई थी। कई इंटरव्यूज में उन्होंने इस मुश्किल दौर का जिक्र भी किया है। हालांकि वक्त के साथ उन्होंने खुद को संभाला और मजबूती के साथ आगे बढ़ी।
