लेजेंडरी प्लेबैक सिंगर कुमार सानू की कोर्ट में हुई बड़ी जीत। आपको बता दें कि कुमार सानू ने एक्स वाइफ रीटा भट्टाचार्य पर डिफेमेशन केस किया था। रीटा भट्टाचार्य ने कुछ मीडिया इंटरव्यूज दिए थे ।
जिसमें उन्होंने कुमार सानू और उनके परिवार के खिलाफ टिप्पणी की थी और यह टिप्पणियां ऐसी थी जिन्होंने कुमार सानू की इमेज को डैमेज किया। उनके काम पर प्रभाव पड़ा और उनके परिवार को मेंटली काफी कुछ झेलना पड़ा।
अब इसी मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह माना है कि रीटा भट्टाचार्य ने जो भी इंटरव्यूज दिए मीडिया में और जो कुछ इन इंटरव्यूज में उन्होंने कुमार सानू और उनके परिवार के लिए कहा है वो निजी और अपमानजनक हमला था। अब कोर्ट ने आर्डर पास किया है कि रीटा भट्टाचार्य और कुछ इंडिपेंडेंट मीडिया हाउसेस जो है वह कुमार सानू के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोल पाएंगे।
कोर्ट ने यह ऑर्डर देते हुए रीटा भट्टाचार्य पर रोक लगाई है कि वह अब मानहानिकारक, झूठा, बदनाम करने वाला या अपमानजनक कोई भी स्टेटमेंट कुमार सानू के खिलाफ किसी भी मीडिया में नहीं दे पाएंगी।
तो कह सकते हैं कि अपनी निजी छवि को सुरक्षित रखने के मामले में कुमार सानू की बड़ी जीत हुई है। कुमार सानू ने इंडियन जुडिशरी को थैंक्स कहा है और इस फैसले ने यह भी प्रूफ कर दिया है कि आपको पूरा हक है कि आप अपनी इमेज, अपनी गरिमा की रक्षा करें और उसके लिए अगर आपको कोर्ट का रुख भी अपनाना पड़े तो आप अपनाएं।
आपको बता दें कि जहां एक तरफ एक्स वाइफ रीटा भट्टाचार्य ने मीडिया में जाकर बहुत कुछ बोला था वहीं कुमार सानू इस पूरे मामले पर चुप रहे। उन्होंने मीडिया में कुछ भी बयान नहीं दिया।
