क्या शादी के 8 साल बाद अलग हो रहे युविका और प्रिंस तलाक की खबरों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी। सेपरेशन की सच्चाई आ गई सबके सामने। प्रिंस ने बीवी को लेकर बताई ऐसी बात उड़ गए फैंस के होश। रिश्ते को लेकर बयान हो रहा इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल। प्रिंस नुला और युविका चौधरी हमेशा ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। जैसा कि सभी जानते हैं दोनों की मुलाकात बिग बॉस रियलिटी शो के दौरान हुई थी।
इसी बीच दोनों एक दूसरे के दोस्त बने और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद प्रिंस और युविका ने 12 अक्टूबर 2018 में शादी कर अपने रिश्ते को नाम दिया। और फिर पिछले साल खबर आई कि दोनों अलग हो रही हैं। जिसने फैंस को हैरान कर दिया था। यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रिंस और युविका अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कई ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा बटोरते रहते हैं। दरअसल बीते साल यानी कि 2025 में दोनों के अलग होने की अफवाहों ने सभी को हैरान कर दिया था।
ऐसे में अब प्रिंस ने सेपरेशन की खबरों पर अपना रिएक्शन दे दिया है। जो देखते ही देखते वायरल हो गया। एक्टर ने अपने रिसेंट इंटरव्यू के दौरान तलाक की अफवाहों और युविका के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा हर पति-पत्नी की लाइफ में एक मुश्किल समय आता है। ठीक ऐसा ही मेरे और युविका के जीवन में [संगीत] भी हुआ। हम दोनों ने एक साथ वीडियो पोस्ट किया जिसका लोगों ने गलत अर्थ निकाला। मैंने तो बस अपनी फीलिंग शेयर की थी। हम बहुत समझदार हैं। हम दोनों चाहते तो [संगीत] उस समय सफाई दे सकते थे। प्रिंस ने बातचीत में आगे कहा। हमने कभी भी अलग होने के बारे में बात नहीं की थी और हम इसके बारे में कभी सोचते भी नहीं हैं। हमारे पेरेंट्स के बीच भी झगड़े होते रहते हैं। हम सभी अपने माता-पिता और भाई-बहनों से झगड़ते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि हम उनसे अलग हो जाएंगे। इसलिए पति-पत्नी के बीच झगड़ा होना नॉर्मल बात है।
बता दें प्रिंस से पहले युविका ने भी एक बयान जारी कर इन अटकलों को खारिज कर दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रिंस नरोला और युविका चौधरी को जल्द ही साथ में द 50 शो में देखा जाएगा। जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं प्रिंस के इस बयान से उनके चाहने वालों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है और उन्होंने राहत भरी सांस ली है। प्रिंस नुला और युविका चौधरी की लव स्टोरी की अगर बात करें तो शुरुआत बिग बॉस नाइन से हुई थी।
वहीं दोनों को एक दूसरे से [संगीत] प्यार हो गया था जो बाद में शादी में बदल गया। इस कपल ने 12 अक्टूबर 2018 को शादी की थी और शादी के 6 साल बाद उन्होंने अपनी प्यारी सी बेटी एक्लीन का स्वागत किया। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को दिखाया जिसके बाद एक्लीन की क्यूटनेस पर मानो फैंस फिदा ही हो गए थे। फिलहाल इस कपल के चाहने वाले इनके रिश्ते की मजबूती को देखकर बेहद ही खुश नजर आ रही हैं।
