KRk हुआ गिरफ्तार..इस हरकत की मिली सजा।

मुंबई से इस वक्त बहुत बड़ी खबर आ रही है। मुंबई पुलिस ने केआर के उर्फ़ कमाल आर खान को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के आरके के स्टूडियो पहुंची और वहीं से उन्हें हिरासत में ले लिया गया। केआरके पर एक रिहाइशी बिल्डिंग में चार राउंड करने का आरोप है।

18 जनवरी को केआरके ने मुंबई की एक बिल्डिंग में फायरिंग की थी। पुलिस की पूछताछ में केआरके ने कबूल कर लिया है कि फायरिंग उसी ने अपनी लाइसेंसी से की थी। डायरेक्टर नीरज कुमार मिश्रा उसी इमारत के दूसरे माले पर रहते हैं।

जबकि मॉडल प्रतीक वैद चौथे माले पर रहते हैं। शुरुआत में यह पता नहीं चल पाया था कि गोलियां किसने चलाई। लेकिन अब जांच में खुलासा हुआ है कि यह केआरके ने चलाई थी। पूछताछ में केआरके ने पुलिस को गोली चलाने की अजीब वजह बताई है। केआरके ने पुलिस को बताया कि उसका उद्देश्य किसी को चोट पहुंचाना नहीं था। वह अपनी बंदूक साफ कर रहे थे।

उनके घर के सामने एक बड़ा मैग्रोव जंगल है। जहां बंदूक को साफ करने के बाद उन्होंने चेक करने के लिए की थी। एक्टर को लगा था कि मैग्रोव के जंगल में गोली जाकर कहीं खो जाएगी। लेकिन जब उन्होंने की तो उस समय हवा चल रही थी जिसकी वजह से थोड़ी ज्यादा ट्रैवल कर गई और ओशवारा की एक बिल्डिंग में जाकर लगी।

पुलिस को केआरके की बंदूक भी मिल गई है जिससे उन्होंने की थी। केआर के एक सेल्फ प्रोक्लेम्ड फिल्म क्रिटिक हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर फिल्मों की बुराई करते हैं और बॉलीवुड स्टार्स को देते हुए नजर आते हैं। कई एक्टर्स के साथ उनका पंगा हो चुका है। सलमान खान, मनोज वाजपेयी और मीका सिंह जैसे स्टार्स उन पर केस कर चुके हैं। केआर के इससे पहले भी कई बार जेल की हवा खा चुके हैं।

Leave a Comment