टॉप सिंगर ने लिया आड़े हाथों ए आर रहमान को कहा “हिन्दू बन जा काम नहीं है तो”

उनको हिंदू कन्वर्ट हो जाने के बाद फिर से फिल्में मिलना शुरू हो जाएंगे। एआर रहमान वाली कंट्रोवर्सी पर अब भजन और गज़ल सिंगर अनूप जलोटा का रिएक्शन आया है। आपको बता दें कि रिसेंटली आर रहमान ने कहा कि जैसे ही कम्युनल चेंजेस हुए उसके बाद से फिल्म इंडस्ट्री में मुझे काम मिलना कम हो गया है और कई बार मुझे हटाकर दूसरे कंपोजर्स को ले लिया जाता है।

अब इसी बीच अनूप जलोटा ने ए आर रहमान को एक आईडिया दिया है इस सिचुएशन से निकलने के लिए। अनूप जलोटा ने कहा ए आर रहमान पहले हिंदू थे। उसके बाद उन्होंने इस्लाम अपनाया। फिर उन्होंने बहुत काम किया और बहुत नाम भी कमाया और लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई। लेकिन अब उन्हें ऐसा लग रहा है कि हमारे देश में उन्हें काम नहीं मिल रहा है फिल्मों में म्यूजिक देने का क्योंकि वो मुस्लिम है तो फिर उन्हें एक बार फिर से हिंदू बनने के बारे में सोचना चाहिए।

उन्हें विश्वास होना चाहिए कि जब वह हिंदू बन जाएंगे तो उसके बाद उन्हें काम मिलना शुरू हो जाएगा। ए आर रहमान उनको हिंदू कन्वर्ट हो जाने के बाद से फिल्में मिलना शुरू हो जाएंगी। उनकी यह प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।

यही तो उनके कहने का मतलब है। तो ए आर रहमान को मेरी सलाह यही है कि एक बार फिर से हिंदू हो जाए तो उन्हें काम मिलने लगेगा। कुछ इस तरह से अनूप जलोटा ने रिएक्ट किया है ए आर रहमान के स्टेटमेंट पर। उन्होंने यह भी कहा है कि ए आर रहमान जो कह रहे हैं कि कम्युनल चेंजेस की वजह से उन्हें काम नहीं मिल रहा है। अनूप जलोटा का कहना है कि 5 साल में ए आर रहमान को 25 सालों जितना काम मिला है। तो यह मैं बिल्कुल एग्री नहीं करूंगा कि ए आर रहमान के पास काम नहीं या उन्हें काम नहीं मिला।

Leave a Comment