माही की ट्रोलिंग के बीच अंकिता लोखंडे की एंट्री। टीवी की अर्चना ने सहेली की खोली पोल। चुप्पी तोड़ अंकिता लोखंडे ने नदीम संग रिश्ते की बताई असली सच्चाई। तो तलाक के बाद जय के लिए भी दिखाई हमदर्दी। जी हां, शादी के 14 साल बाद सेपरेशन अनाउंस कर जय भानुशाली और माही विज खूब सुर्खियों में बने हुए हैं।
5 जनवरी को सोशल मीडिया के जरिए अपनी टूटी गृहस्ती का सच सभी को बताकर टीवी के पावर कपल कहे जाने वाले जय और माही अब हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे से जुदा हो गए हैं। तो वहीं तलाक के छ दिन बाद एक्ट्रेस माही विच टीवी इंडस्ट्री के अपने करीबी और खास दोस्त नदीम कुरैशी पर प्यार लुटाती हुई भी दिखी और दोनों की क्यूट फोटो रोमांटिक कैप्शन देख लोगों को बड़ा झटका भी लगा। इतना ही नहीं माही ने खुद को नदीम कुरैशी की आत्मा का हिस्सा बताया। साथ ही साथ अपनी प्यार भरी फीलिंग्स का सोशल मीडिया पर खुलासा भी किया। इसके बाद लोगों ने तारा की मम्मी पर उंगलियां उठाना शुरू कर दिया है।
साथ ही कोई माही को धोखेबाज तो कोई जय को तलाक देने का जिम्मेदार भी ठहरा रहा है। और नदीम कुरैशी संग माही की वायरल और तारा का भी माही के दोस्त को अब्बा कहना लोगों को काफी खटकता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है और खूब खरी-खोटी भी सुनाई जा रही है। लेकिन अब माही की ट्रोलिंग के बीच करीबी दोस्तों टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की एंट्री हो गई है और टीवी की अर्चना ने इस पूरे मामले में अपनी सफाई पेश कर लोगों के होश उड़ा दिए हैं।
सबसे पहले आपको बता दें कि अंकिता अपनी खास करीबी और पुरानी दोस्त माही विज की बढ़ती ट्रोलिंग के बीच अपना स्टैंड लेती हुई और अपना ओपिनियन रखती हुई नजर आई है। अंकिता ने सहेली के सपोर्ट में आकर सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के स्टोरी सेशन में एक पोस्ट शेयर किया है और लिखा है कि आज मैं एक सेलिब्रिटी के तौर पर नहीं बल्कि एक दोस्त के तौर पर कुछ कहना चाहती हूं। माही और नदीम के रिश्ते पर लोगों की टिप्पणियों से मैं बहुत परेशान हूं। मैं माही, नदीम और जय को बहुत अच्छे से जानती हूं और मुझे यह साफ तौर पर कहना है कि नदीम हमेशा से माही और जय के लिए पिता समान रहे हैं और तारा के लिए भी। बस इतना ही और कुछ नहीं। इतना ही नहीं आगे भी अपनी बात को कंटिन्यू रखते हुए अंकिता ने यह भी बताया कि कुछ रिश्ते सम्मान प्रेम और वर्षों के भरोसे पर बनते हैं और बाहरी लोगों को उन पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। एक दोस्त के रूप में मैं कह सकती हूं कि नदी में एक ऐसे व्यक्ति हैं जिसने मुश्किल समय में मेरा और मेरे जैसे लोगों का साथ दिया है। उसके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है।
माही और जय आप माता-पिता के रूप में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें और जो लोग नकारात्मकता फैला रहे हैं कृपया ऐसा करना बंद करें। लोगों को अपना जीवन जीने दें। कर्म हमें देख रहा है। माही मैं तुमसे प्यार करती हूं व मैं तुमसे भी प्यार करती हूं। और नदीम तुम सचमुच सबसे अच्छे लोगों में से एक हो।
तुम हम जैसे कई लोगों के लिए भगवान का भेजा हुआ व्यक्ति हो। तो सुना आपने अंकिता साफ-साफ शब्दों में नदीम और माही के रिश्ते को प्यारा और एकदम सच्चा बताते हुए नजर आई हैं और दोनों को लेकर गलत अफवाहें फैलाने वालों की भी लतारड़ लगाई है। खैर अब माही और नदीम के रिश्ते का क्या सच है? यह तो वह दोनों ही बेहतर जानते हैं। लेकिन अब सभी बस यही जानना चाहते हैं कि आखिरकार शादी के 14 साल बाद जय और माही का तलाक क्यों हुआ है।
