कपिल शर्मा शो में किस को मिलती है कितनी फीस?

Netflix पर स्ट्रीम होने वाले मशहूर कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपल शो एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह शो की कॉमेडी या मेहमान नहीं बल्कि इसके कलाकारों की मोटी फीस बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शो के मेकर्स कलाकारों को प्रति एपिसोड भारी भरकम रकम दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार शो के होस्ट और चेहरे कपिल शर्मा को हर एपिसोड के लिए करीब 5 करोड़ की फीस दी जा रही है। वहीं कपिल शर्मा के साथ शो में नजर आने वाले अन्य लोकप्रिय कलाकारों की कमाई भी चर्चा में है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील ग्रोवर को लगभग ₹25 लाख प्रति एपिसोड। कृष्णा अभिषेक को करीब ₹1 लाख प्रति एपिसोड और अर्चना पून सिंह को लगभग 10 से 12 लाख प्रति एपिसोड रुपए मिल रहे हैं। शो में इन कलाकारों के अलावा भी कई कॉमेडियन और परफॉर्मर्स नजर आते हैं। लेकिन उनकी फीस से जुड़ी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

अगर यह आंकड़ा सही माना जाए तो कपिल शर्मा भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कॉमेडियन और टीवी कलाकारों में शामिल हो जाते हैं। हालांकि इन आंकड़ों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल यह जानकारी आपको कैसी लगी?

Leave a Comment