नए साल में फिर छाया मातम। फेमस सिंगर का हुआ निधन। 43 की उम्र में सिंगर ने ली अंतिम सांसे। मौत की खबर से परिवार में पसरा मातम। म्यूजिक इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका। जी हां, म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बहुत बुरी खबर सामने आ रही है। इंडियन आइडल फेम सिंगर ने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
जिसने सबको झंझोर कर रख दिया है। मशहूर सिंगर एक्टर के फैंस और इंडस्ट्री में उनके चाहने वालों के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है। अपने हुनर से नेशनल लेवल पर पहचान हासिल करने वाले सिंगर का यूं ऐसे चले जाना सबको हैरान कर गया है। जी हां, इंडियन आइडल सीजन 3 के विनर प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अपने घर पर मृत पाए गए। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें आया था। लेकिन अभी तक मौत की वजह का कोई आधिकारिक मेडिकल कंफर्मेशन नहीं आया है।
आपको बता दें प्रशांत का जन्म 1982 में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुआ था। संगीत का शौक उन्हें बचपन से ही था। लेकिन घर की जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने कोलकाता पुलिस में बतौर कांस्टेबल नौकरी जॉइ कर ली थी। रियलिटी शो में आने से पहले वह कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल के रूप में काम कर रहे थे। और उसी दौरान वह पुलिस ऑर्केस्ट्रा में भी शामिल हुए और पुलिस कार्यक्रमों में हिस्सा लेने लगे। उनकी कला देखने के बाद उनके कई सीनियर्स ने उन्हें इंडियन आइडल में जाने की सलाह दी। जिसके बाद प्रशांत ने भी अपनी किस्मत को आजमाया।
यही उन्हें इंडियन आइडल तक ले गई। साल 2007 प्रशांत की जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ जब उन्होंने इंडियन आइडल सीजन 3 जीतकर देश भर में अपनी पहचान बनाई और लाखों लोगों के दिलों को छू लिया। सिर्फ म्यूजिक तक ही नहीं प्रशांत ने फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया था।
हाल ही में वह पाताल लोक के दूसरे सीजन में भी नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने विलेन डनियल लैचो का रोल किया था। सिंगर को इस किरदार के रूप में देखकर दर्शक भी हैरान रह गए थे और इसीलिए उनके अभिनय को खूब सराहा गया था।
उनके काम को देखकर हर कोई उनके टैलेंट का दीवाना हो गया था। इसके अलावा उन्होंने हिंदी और नेपाली म्यूजिक में भी अपने गाने दिए हैं जो लोगों के दिलों को छू गए और उनकी कला को और भी खास बना दिया। आज उनका यूं अचानक चले जाना इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के लिए गहरा सदमा है।
नए साल की शुरुआत बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रही। और एक और मशहूर गायक का इस तरह दुनिया से चले जाना हर किसी को उदास कर गया है। भले ही वह आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके गाने और उनकी यादें हमेशा हमारे बीच जिंदा रहेंगी।
