‘टीनेजर’ डेटिंग मामले में फंस गए कार्तिक आर्यन! इस शख्स ने बताया आंखों देखा

एक ही होटल आसपास कमरे, एक टीनएजर को डेट कर रहे हैं कार्तिक आर्यन। गोवा की प्राइवेट फोटो लीक होने पर बवाल। रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने कर दी एक बात साफ। एक्सप्लेनेशन सुन उड़ गए फैंस के होश।

कार्तिक के रिएक्शन से सोशल मीडिया पर मच गई हलचल। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बीते क्रिसमस एक्टर की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके ऑपोजिट एक्ट्रेस अनन्या पांडे नजर आई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप हो गई।

ठीक इसी के बाद एक्टर एक कंट्रोवर्सी में फंस गए। फिल्म की कहानी तो लोगों को पसंद नहीं आई लेकिन इस कंट्रोवर्सी के ट्विस्ट एंड टर्न्स लोगों को बड़े दिलचस्प लग रहे हैं और अब एक खुलासे ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। हाल ही में कार्तिक आर्य ने गोवा वेकेशन की कुछ फोटोस शेयर की थी। उसी लोकेशन से एक मिस्ट्री गर्ल की फोटो भी वायरल हो गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कहा गया कि एक्टर अकेले नहीं गए थे। वो उसी लड़की के साथ थे। जिसका नाम है करीना कुबी यूते।

लोगों को डेटिंग की बात का इतना फर्क नहीं पड़ा जितना उस लड़की की उम्र जानने के बाद लोगों के होश उड़ गए। रिपोर्ट्स की मानें तो करीना की उम्र 18 साल है। वहीं कार्तिक आर्यन 35 साल के हैं। दोनों में 17 साल का एज गैप है। वहीं बता दें इस डेटिंग रूमर्स को लेकर कार्तिक आर्यन या उनकी टीम का कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। जिसके चलते फैंस को लग रहा है कि यह खबर सच भी हो सकती है। अब इस कंट्रोवर्सी में एक और ट्विस्ट आ गया है।

इस मामले में खबर आ रही है कि करीना और कार्तिक एक ही होटल में रुके थे। हालांकि दोनों के कमरे अलग-अलग थे। इस मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों जनवरी के पहले हफ्ते में गोवा में उसी होटल में रुके थे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। एक सूत्र ने अपना नाम ना बताने की शर्त पर बताया हां कार्तिक और दूसरी गेस्ट इस हफ्ते की शुरुआत में गोवा के सेंट रेगिस होटल में एक ही समय पर गेस्ट थे। एक और सोर्स ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा, दोनों अलग-अलग कमरों में रुके थे। इस रिसेंट अपडेट के चलते सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है और फैंस कार्तिक आर्यन को खरी-खोटी सुना रहे हैं। मामला थोड़ा विस्तार से बताते हैं। दरअसल जनवरी की शुरुआत में अटकलों का बाजार तब गर्म हो गया था जब कार्तिक और करीना दोनों ने Instagram पर एक ही बीच और बैकग्राउंड में एक जैसे टॉवल के साथ स्टोरी पोस्ट की थी। कहा जा रहा है उस समय कार्तिक आर्यन उस टीनएजर को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी कर रहे थे। हालांकि उन्होंने कुछ ही समय बाद उसे अनफॉलो भी कर दिया था।

इसके बाद फैंस ने करीना के बारे में और जानने का काम अपने हाथों में ले लिया। जिसके बाद कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि वो यूके में रहने वाली 18 साल की स्टूडेंट हैं।

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में उनके पुराने सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला देते हुए कहा गया कि वो 17 साल की भी हो सकती हैं। जहां करीना ने अचानक मिले इस अटेंशन पर कहा कि वह कार्तिक आर्यन को नहीं जानती। दोनों का आपस में कोई रिश्ता नहीं है। यह बात उन्होंने अपने इंस्टा बायो पर भी लिख दी थी। वहीं कार्तिक आर्यन ने इस मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। अब तक उनका कोई स्टेटमेंट नहीं आया है।

Leave a Comment