पहली शादी से ऊब कर पति को तलाक देने वाली एक्ट्रेस को फिर हुआ प्यार।

नए साल के मौके पर कीर्ति ने सुनाई खुशखबरी। तलाक के 4 साल बाद दोबारा प्यार में पड़ी। पहली शादी में होने लगी थी घुटन। 5 साल में ही पति से मांग लिया था तलाक। अब एक बार फिर दिया लव को सेकंड चांस। नए साल के मौके पर एक साल छोटे हीरो संग रिश्ता किया कंफर्म। साल 2026 के शुरू होते ही खुशखबरियों का दौर भी शुरू हो गया है। साल की शुरुआत में ही फॉर्म और शॉट्स की अंजना मेनन यानी कीर्ति ने अपने फैंस को गुड न्यूज़ दे दी है।

एक्ट्रेस ने अपना नया रिश्ता कंफर्म कर दिया है। 40 साल की कीर्ति अपने कोस्टार राजीव सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। नए साल के मौके पर कीर्ति ने राजीव के साथ अपने रिलेशन को इंस्टा ऑफिशियल कर दिया है। बता दें कि लंबे वक्त से कीर्ति के राजीव को डेट करने की चर्चा थी। हालांकि अब खुद कीर्ति ने राजीव के साथ कई खूबसूरत यादों से बना एक वीडियो शेयर कर अपनी नई लव स्टोरी की खबरों को कंफर्म कर दिया है। इन तस्वीरों में राजीव और कीर्ति की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है।

खास बात तो यह है कि जहां कीर्ति 40 साल की है, वहीं राजीव 39 साल के हैं। लेकिन उम्र का यह फासला दोनों के बीच मायने नहीं रखता। इन तस्वीरों में कीर्ति और राजीव एक दूसरे के साथ बेहद कंफर्टेबल और खुश दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें साफ बयान कर रही हैं कि इनके बीच इश्क कितना गहरा हो चुका है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए कीर्ति ने कैप्शन में लिखा है कि एक तस्वीर जो हजार शब्दों के बराबर होती है।#शटग हैप्पी न्यू ईयर। हैप्पी 2026 एवरीवन। इस पोस्ट के आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। जहां फैंस कीर्ति और राजीव को मुबारकबाद दे रहे हैं, तो वहीं कीर्ति की पहली शादी और तलाक से जुड़े किस्से भी अब सुर्खियों में छा गए हैं। [संगीत] यह तो सभी जानते हैं कि कीर्ति तलाकशुदा हैं। साल 2016 में कीर्ति कुल्हारी ने एक्ट्रेस साहिल सहगल से शादी कीथी। साहिल भी कीर्ति की वेब सीरीज फोर मोर शॉट्स में नजर आ चुके हैं। हालांकि शादी के 5 साल बाद ही कीर्ति ने साहिल से तलाक लेने का फैसला कर लिया था।

साल 2021 में दोनों ने अपनी शादी खत्म कर राहें अलग कर ली थी। वहीं तलाक के बाद एक इंटरव्यू में कीर्ति ने शादी को आउटडेटेड कांसेप्ट बताया था। प्यार और शादी पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि मैंने यह एहसास शादी के दौरान ही करना शुरू कर दिया था। मैं यह नहीं कह रही कि प्यार ओवरेटेड है या साथ निभाना ओवरेटेड है। मैं सिर्फ यह कह रही हूं कि शादी एक कांसेप्ट के तौर पर ओवरेटेड है। मैं किसी से प्यार कर सकती हूं।

किसी के साथ एक खूबसूरत रिश्ता जी सकती हूं और फिर भी यह चुन सकती हूं कि उस इंसान से शादी ना करूं। अब कीर्ति का यह पुराना बयान फिर से वायरल हो रहा है। जिसके बाद फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि शादी को ओवरेटेड कांसेप्ट बताने वाली एक्ट्रेस क्या दोबारा शादी करेंगी? या एक साल छोटे हीरो संग प्यार के रिश्ते पर ही टिकी रहेंगी।

Leave a Comment