सलमान खान का बेरोजगार भतीजा ना फिल्में ना बिजनेस ना जॉब 25 की उम्र में भी नहीं करता कोई कामधाम मशहूर एक्टर की खूबसूरत बेटी संग जुड़ता है नाम कौन है वो जिसे कहा जाता है खान परिवार की होने वाली बहू अब इस बात में तो कोई दो राय नहीं कि सलीम खान के परिवार की आन बान शान है घर का बड़ा बेटा सलमान खान 60 साल के हो चुके सलमान खुद तो सुर्खियों में रहते ही हैं उनके साथ ही परिवार के अन्य सदस्य भी लाइमलाइट में बने रहते हैं और फिलहाल चर्चा बटोर रहे हैं सलमान खान के भतीजे निर्वान खान।
बीते दिनों सलमान के बर्थडे सेलिब्रेशन से निर्वाण का एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्हें पनवेल वाले फार्म हाउस में एटीवी बाइक दौड़ाते हुए देखा गया। निर्वान के पीछे वरुण धवन की भांजी अंजनी धवन बैठी हुई थी। जिसके चलते दोनों के रिश्ते को लेकर कई सवाल सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इससे पहले सलमान के लाडले भतीजे निरवान खान का नाम जावेद जाफरी की बेटी अलविया जाफरी के साथ जोड़ा जाता रहा है। जहां अलविया 28 साल की हैं,
वहीं निरवान खान उनसे 3 साल छोटे हैं। 25 साल के हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया। जिसके चलते गॉसिप्स के गलियारों में यह बातें होने लगी कि जावेद जाफरी की बेटी अलविया और सलमान के भतीजे निरवान खान एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब आपको थोड़ा अलविया जाफरी के बारे में बता देते हैं। उन्होंने Amazon प्राइम के रियलिटी शो द ट्राइब से रियलिटी शोज़ की दुनिया में डेब्यू किया है। इस शो में उन्होंने अलाना पांडे और आर्याना गांधी जैसी फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ काम किया था। इस शो को करण जौहर ने खुद प्रोड्यूस किया था। आपको बता दें अलविया के सोशल मीडिया पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो निर्वान खान अभी भी फिल्म मेकिंग सीख रहे हैं और बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे हैं। हालांकि उनके करियर पाथ को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वो फिल्मों में ही काम करेंगे इस बात को लेकर निर्वान ने कभी कोई पुष्टि नहीं की है। बता दें उन्होंने अपनी स्कूलिंग इकोल मोंडियाल वर्ल्ड स्कूल से पूरी की है। जिसके बाद लॉस एंजेलस एलए में उन्होंने आगे की पढ़ाई की। जहां उनके कजिन ब्रदर अरबाज और मलाइका के बेटे अरहान पॉडकास्ट चलाते हैं। रेस्टोरेंट बिजनेस में इन्वेस्ट कर रहे हैं। वहीं निर्वान की कोई खास उपलब्धि नहीं है।
आपको बता दें निर्वान खान सोहेल खान और सीमा सचदेह के बड़े बेटे हैं। जैसा कि सभी जानते हैं सोहेल और सीमा का शादी के 24 साल बाद तलाक हो गया था। दोनों का 2022 में डिवोर्स फाइनल हो गया था। साथ में अपने बच्चों की कोपरेंटिंग कर रहे हैं। निर्वान के अलावा उनका एक और बेटा है.
योहान खान। बताते चले निर्वान को फैबुलस लाइफ्स वर्सेस बॉलीवुड वाइब्स में भी देखा गया था जिसमें वह अपनी मां सीमा सचदेह को सपोर्ट करते हुए नजर आए थे और उन्हें लाइफ में मूव ऑन करने की सलाह दी थी। बेटे की मैच्योरिटी देखकर मां सीमा की आंखें भी नम हो गई थी।
