बिग बॉस कंटेस्टेंट के साथ हादसा। आग में बेटी के साथ फंसा एक्टर, 7 साल की बेटी के साथ होते-होते टली बड़ी अनहोनी, अंदर ही अंदर जलते घर में घुटने लगा था दम। खतरे में पड़ी एक्टर की जान, लोगों से लगाई मदद की गुहार।
ग्लैमर वर्ल्ड के गलियारों से बेहद ही चौंका देने वाली खबर सामने आई है। इस खबर के सामने आते ही फैंस को भी बहुत बड़ा झटका लगा है। जहां एक और देश भर में क्रिसमस का जश्न मनाया जा रहा था तो वहीं दूसरी ओर बिग बॉस कंटेस्टेंट के साथ एक बहुत बड़ी अनहोनी होते-होते टल गई है।
वेल, यह पल एक्टर की जिंदगी का सबसे खतरनाक पल बन गया जो शायद ही वह कभी भुला पाएंगे। पहले तो हम आपको बता दें कि यहां हम बात कर रहे हैं बिग बॉस मराठी के पहले सीजन के रनर अप पुष्कर जोग की। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। गुरुवार 25 दिसंबर को जब लोग क्रिसमस के जश्न में डूबे थे, तभी मुंबई की एक हाई राइज बिल्डिंग में भयंकर आग लग गई। इस भीषण आग ने एक्टर और उनकी 7 साल की बेटी को चारों ओर से घेर लिया और देखते ही देखते कुछ ही वक्त में सिचुएशन नाजुक होती चली गई। घर के अंदर ही उनका दम घुटने लगा।
धुआं चारों तरफ फैल गया और हर कदम पर जान का खतरा मंडराने लगा। भीषण आग में फंसे पुष्कर ने फ़ौरन अपनी सूझबूझ से खुद [संगीत] की और अपनी बेटी की जान बचाने का उपाय ढूंढा। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके इस बात की जानकारी दी और साथ ही लोगों से उन्हें और उनकी बेटी फैलीशा की जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाई।
बिल्डिंग में आग लगते ही अफरातफरीमच गई। पुष्कर जोग ने बिल्डिंग में आग लगने के बाद अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर लिखा था, “मेरी बिल्डिंग में आग लग गई है। मैं फस गया हूं। प्लीज मदद कीजिए। मैं अपनी बेटी के साथ घर से बाहर नहीं आ सकता। हर जगह आग है।” सामने आई तस्वीरों और वीडियोस को देखने के बाद फैंस की भी चिंता बढ़ गई है और वह लगातार उनसे उनका हाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आशा करती हूं आप और आपकी फैमिली सेफ है पुष्कर। एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा यह कैसे हो गया? एक शख्स ने लिखा कि सर क्या आप ठीक हैं?
बता दें कि राहत की बात तो यह है कि पुष्कर और उनकी बेटी को फायर फाइटर्स, बीएएमसी और मुंबई पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। पुष्कर ने बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकलने के बाद अपनी पोस्ट में लिखा कि बचा लिया गया। फायर फाइटर्स, बीएएमसी और मुंबई पुलिस के रियल हीरोज़ का शुक्रिया। मेरा घर जल गया।
पुष्कर जोग का घर मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित हाई राइज रेजिडेंशियल बिल्डिंग सोरंटो टावर में है। 25 दिसंबर 2025 की सुबह लगभग 10:00 बजे इस बिल्डिंग में आग लग गई। बताया जाता है कि यह आग इलेक्ट्रिक शाफ्ट में लगी थी और देखते ही देखते वह बिल्डिंग में फैलने लगी। इस खबर के सामने आते ही फौरन बीएएमसी, मुंबई पुलिस और मुंबई फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू और आग बुझाने का ऑपरेशन शुरू किया।
