रितिक के भाई की शादी में हाई वोल्टेज ड्रामा। जिद पर अड़ गए पापा राकेश रोशन। पैसों को लेकर किन्नरों से हुई तू तू मैंम। रोशन परिवार की दुल्हन को मंडप में जाने से रोका। ईशान की दुल्हनिया को लेने खुद आए चाचा ससुर। वीडियो हो रहा हर तरफ वायरल। रोशन परिवार में शहनाइयां बज रही है। ऋतिक रोशन के कजिन ब्रदर ईशान रोशन की शादी का मौका जो है।
ईशान की बारात में ऋतिक ने जमकर डांस किया। पूरा फैमिली बेहद खुश और एक्साइटेड दिखी। शादी से जुड़ी बहुत सी वीडियोस और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी बीच रितिक के पिता राकेश रोशन से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया। जिसमें उनकी और किन्नरों की बहस होती देखी जा रही है। जी हां, जैसा कि आप देख सकते हैं किन्नर समाज के कुछ लोग ईशान और उनकी दुल्हन ऐश्वर्या सिंह को आशीर्वाद देने आए। इसी बीच राकेश रोशन भी पहुंच गए।
फिर जो हुआ सभी हैरान रह गए। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। ऋतिक रोशन के घर में खुशियों का माहौल है। 23 दिसंबर को उनके कजिन ब्रदर ईशान रोशन की शादी है। पूरी फैमिली शादी के लिए तैयार हो गई है और जमकर नाच गाना चल रहा है। इसी बीच जब राकेश रोशन दुल्हन ऐश्वर्या को लेने आए तभी कुछ किन्नर वहां पहुंच गए। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि किन्नर शादी बच्चे के जन्म जैसे शुभ मौकों पर अपनी दुआएं और आशीर्वाद देने पहुंचते हैं। जो सौभाग्य धन और समृद्धि लाते हैं और बदले में उन्हें मिठाई कपड़े या पैसे दिए जाते हैं। यह परंपरा महाभारत काल से जुड़ी है। अब बॉलीवुड में इतनी हाई प्रोफाइल शादी हो और किन्नर समाज के लोग आशीर्वाद देने ना आए। ऐसा कैसे हो सकता है? जैसा कि आप एक वायरल वीडियो में देख सकते हैं। कैसे एक किन्नर दुल्हन को आशीर्वाद दे रही है। इसी बीच एक दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे किन्नरों और राकेश रोशन के बीच कुछ बहस चल रही है। दरअसल किन्नरों ने रितिक के भाई और दूल्हे राजा ईशान रोशन को रोक लिया था और नेक की डिमांड कर रहे थे।
इसी बीच राकेश रोशन ने पूरा मामला हैंडल किया और सब कुछ संभाल लिया। यह पूरी बातचीत पेप्स के कैमरे में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब बात करते हैं रोशन परिवार के बाकी सदस्यों की जिन्होंने शादी में शामिल होकर चार चांद लगा दिए। सबसे पहले बात करते हैं ऋतिक रोशन की।
उन्हें ग्रे कुर्ता और वाइट पजामा में देखा गया। कुर्ते पर हैवी एंब्रॉयडरी देखी जा सकती है। काला चश्मा लगाए ऋतिक बेहद हैंडसम लग रहे हैं। ऋतिक की कजिन और एक्ट्रेस पश्मीना रोशन अपने भाई की शादी में बेहद गॉर्जियस लग रही थी। उन्होंने भी ग्रे कलर का लहंगा पहना था। इसी बीच राकेश रोशन ने दुल्हन ऐश्वर्या सिंह के साथ पोज़ दिए। ऐश्वर्या को पिंक कलर के लहंगे में देखा जा सकता है। राकेश रोशन राजेश रोशन ने दूल्हे ईशान रोशन के साथ भी खूब पोज़ दिए। ईशान को ऑफ वाइट शेरवानी में देखा जा सकता है।
