सोचिए बचपन का दोस्त, स्कूल का हेड बॉय और सालों बाद वही शख्स आपकी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा बन जाए। कंटेंट क्रिएटर सिजल कुमार की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। गोलगप्पे से शुरू हुई बातचीत फेसबुक के एक मैसेज से फिर से जुड़ा रिश्ता और आज पहाड़ों के बीच एक ड्रीम वेडिंग। कंटेंट क्रिएटर सिजल कुमार ने अपने बचपन के प्यार भारत सुब्रमण्यम से शादी रचा ली है। इस कपल ने उत्तराखंड के मसूरी में पहाड़ों के बीच एक बेहद इंटिमेट और ड्रीम वेडिंग की है।
सेजल और भारत की शादी की ऑफिशियल फोटोस भी अब सामने आ चुकी हैं। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस शादी में सिर्फ उनके परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। मेहंदी, हल्दी और शादी सभी रस्में मसूरी में आयोजित हुई।

शादी के लिए सेजल और भरत ने मशहूर डिजाइनर सभ्य सांची को चुना जो अपने रॉयल और टाइमलेस डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। फेरे के दौरान सेजल बेहद खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने गुलगस्ता लहंगा चुना जिसे उन्होंने चांद ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था। उनकी स्टाइलिंग शेफा गिलानी ने की थी। जबकि मेकअप कुहू गुप्ता ने किया। वहीं भारत ने ऑफ वाइट शेड की सभ्य सांची शेरवानी पहनी थी। जिसे उन्होंने फ्लोरल स्टोल के साथ कंप्लीट किया। वहीं रिसेप्शन के लिए सेजल ने गौरी एंड नैनिका का खूबसूरत गाउन पहना।

दिल्ली में रिसेप्शन में सेजल ने एक बेहद इमोशनल आउटफिट चुना। उन्होंने अपनी मां की 37 साल पुरानी ब्रोकेट साड़ी पहनी थी। जिसे उनकी मां ने कभी सिर्फ ₹900 में खरीदा था। अगर बात करें उनकी लव स्टोरी की तो सेजल और भारत एक ही स्कूल में प्री प्राइमरी से लेकर 12th तक के पढ़ाई किए हैं। हालांकि उनकी पहली बातचीत एक फैमिली वेडिंग में गोलगप्पे खाते वक्त हुई थी। सेजल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि भारत स्कूल के हेड बॉय के रूप में याद थे। उन्होंने यह भी बताया कि भारत की पहली बातचीत थोड़ी सी गुफी थी। जिससे उन्हें लगा कि यह इंसान बहुत ही इजी गोइंग है। जब सेजल ने अपना YouTube चैनल शुरू किया था तब उन्होंने बेझिझक अपने वीडियो के लिंक भारत की Facebook वॉल पर पोस्ट किए थे। भारत ने उनका मजाक नहीं उड़ाया बल्कि उन्हें कमेंट करके शुभकामनाएं दी। सालों बाद सेजल मुंबई में शिफ्ट हो गए और भारत अमेरिका चले गए।

वहीं 2019 में फेसबुक में एक बर्थडे नोटिफिकेशन ने उनकी कहानी को फिर से जोड़ दिया। सेजल ने अचानक भारत को डीएम करके बर्थडे विश किया। पहली मुलाकात थोड़ी ऑकवर्ड रही लेकिन धीरे-धीरे दोनों करीब आते गए। करीब डेढ़ साल तक दोनों दिल्ली में साथ रहे। फिर भारत अमेरिका चले गए।
लॉन्ग डिस्टेंस के बावजूद उनका रिश्ता मजबूत रहा क्योंकि वह सुबह शाम बात किया करते थे। वहीं मसूरी में शादी करने की वजह बताते हुए सेजल ने कहा था कि उन्हें और भारत दोनों को पहाड़ और सर्दियों की धूप बेहद पसंद है। वह चाहते थे कि उनके सबसे करीबी लोग पूरे वीकेंड साथ बिताएं और इसी वजह से उन्होंने मसूरी को चुना।
