हाल ही में अहमदाबाद अंजली चार रास्ता पे बनी लाफा कांड घटना के बारे में तो आप जानते ही होंगे। कुछ समय पहले इस घटना के चलते पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड करने की ख़बर सामने आई थी।
अब इसी घटना से संबंधित और एक अपडेट सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस कर्मचारी जयंती भाई ने केस की पीड़िता जिनका नाम बसंरी वकील है उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस कर्मी जयंती भाई ने एफआईआर में कहा है की जब वो अंजली चार रास्ता पर खड़े थे उस दौरान बंसरी वकील लापरवाही से व्हीकल चलाती हुई आ रही थी।
जिसके बाद महिला का मेमो बनाने की बात पर महिला ने पुलिस का आईकार्ड मांगा और फिर उसी आईकार्ड को पुलिस पर फेंका। इतना ही नहीं महिला ने अभद्र भाषा का इस्तमाल किया था।
बता दे की शिकायत के आधार पर बंसरी के खिलाफ धारा 281,296b के अंतर्गत आरोप लगाए गए है।
