नोरा फतेही की कार का खतरनाक’ एक्सीडेंट ! में ड्राइवर ने मारी टक्कर।

नोरा फतेही की कार का भयंकर एक्सीडेंट। नशे की धुत में ड्राइवर ने मारी टक्कर। हादसे के बाद हुआ नोरा का सिटी स्कैन। डॉक्टर्स ने एक्ट्रेस को दी अहम सलाह। कैसी है नोरा फतेही की हालत चिंता में फैंस। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही एक हादसे का शिकार हो गई हैं। एक्ट्रेस की कार का मुंबई में एक्सीडेंट हो गया है। के में धुत एक शख्स ने नोरा की कार में टक्कर मार दी। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं।

बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही शनिवार 20 दिसंबर मुंबई में एक भीषण कार हादसे का शिकार हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस के साथ ये सड़क दुर्घटना बीते दिन हुई है। बताया जा रहा है एक्ट्रेस मुंबई में डीजे डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में जा रही थी। तभी अचानक एक शराबी ड्राइवर ने नशे में अपनी कार से नोरा फतेही की कार में टक्कर मार दी।

नोरा के साथ हुए इस हादसे के बारे में मुंबई पुलिस ने भी जानकारी देते हुए कहा कि एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक हैं और नशे में धुत ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। बता दें हादसे के बाद नोरा को पास के एक अस्पताल में फर्स्ट एड के लिए ले जाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई हैं। एक्सीडेंट के बाद उन्होंने अपने फैंस को हेल्थ अपडेट दिया है। नोरा ने Instagram स्टोरीज पर कई वीडियोस शेयर कर इस हादसे की डिटेल्स बताई हैं और कहा कि वह अभी भी ट्रोमाटाइज्ड हैं। हैरानी की बात यह है कि हादसे के कुछ ही घंटों बाद एक्ट्रेस ने मुंबई में आयोजित डेविड ग्वएटा के कॉन्सर्ट में अपनी परफॉर्मेंस भी दी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपनी सेहत का हाल बताते हुए इस एक्सपीरियंस को जीवन का सबसे भयानक और दर्दनाक पल बताया और में गाड़ी चलाने वालों पर जमकर नाराजगी जताई। नोरा के एक्सीडेंट की खबर सामने आते ही उनके तमाम फैंस उन्हें लेकर चिंता में थे। मगर जब पता चला कि एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक हैं, तो सभी ने राहत की सांस ली। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई वीडियोस पोस्ट कर अपने फैंस को अपडेट दिया।

नोरा ने कहा, हेलो दोस्तों, मैं बस आपको यह बताने आई हूं कि मैं ठीक हूं। हां, आज दोपहर में एक बहुत गंभीर कार दुर्घटना का शिकार हुई थी। एक में धुत व्यक्ति ने जो तेजी से गाड़ी चला रहा था, उसने मेरी कार को जोर से टक्कर मार दी।

उन्होंने आगे कहा, “मैं जिंदा हूं और ठीक हूं।” कुछ माइनर इंजरी, सूजन और हल्का कंकशन हुआ है। लेकिन मैं यह कहने आई हूं कि एंड ड्राइव बिल्कुल नहीं करना चाहिए। मैं उन सभी को थैंक यू कहना चाहती हूं जो मेरी हालत जानने के लिए पहुंचे।

यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मेरे फैंस जो मैसेज कर रहे हैं, मैं जानती हूं कि सब चिंतित हैं। लेकिन मैं फिर से कहती हूं एंड ड्राइव मत करो। नोरा ने यह माना यह हादसा उनके लिए काफी डरावना और सदमे से भरा था। बता दें इस हादसे के बावजूद नोरा ने शाम को डेविड ग्वएटा के साथ मंच पर परफॉर्मेंस दिया।

Leave a Comment