मिस्ट्री मैनस कोजी हुई हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ। नताशा के नए बॉयफ्रेंड की हर जगह चर्चा। एक्ट्रेस को मिल रहा प्रिंसेस ट्रीटमेंट। अपने हाथों से खाना खिलाता है मिस्ट्रीमैन। नताशा का वीडियो देख फैंस को आई क्रिकेटर की याद। कौन है नताशा का नया प्यार? E2 ले आया है सारे सवालों के जवाब। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टैन कोविक को एक मिस्ट्री मैन के साथ कोजी होते हुए देखा गया।
एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। जैसा कि आप देख सकते हैं यह शख्स नताशा को खाना खिला रहाहै वो भी अपने हाथों से और एक्ट्रेस भी मंदमंद खूब मुस्कुरा रही हैं। बता दें यह शख्स और कोई नहीं बल्कि मॉडल एलेक्जेंडर एलेक्स हैं और यह पहली बार नहीं है जब दोनों की डेटिंग की अफवाहएं इस तरह जोर पकड़ रही हो। इससे पहले भी दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है।
जहां एक तरफ माहिका शर्मा के साथ हार्दिक पांड्या अपनी जिंदगी में मूव ऑन कर चुके हैं। इसी बीच नताशा को भी एलेक्जेंडर के साथ खुश देखा जा सकता है। लेकिन लेकिन लेकिन एलेक्जेंडर और नताशा का रिश्ता क्या है वो खुद एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में क्लियर करदिया है। जैसा कि आप देख सकते हैं वीडियो में एक्ट्रेस ने लिखा है मेरे हाई स्टैंडर्ड होने का कारण मेरा बेस्ट फ्रेंड है। वीडियो में अलेक्जेंडर नताशा को प्यार से खाना खिला रहे हैं और एक्ट्रेस भी उनका अटेंशन खूब एंजॉय कर रही हैं और उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि एलेक्जेंडर उनके बेस्ट फ्रेंड है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के भी तरह-तरह के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। एक यूजर कहते हैं, बेस्ट फ्रेंड नहीं बॉयफ्रेंड है। एक और यूजर कहते हैं, “यह आपका बेस्ट फ्रेंड नहीं है, बल्कि आपका बॉयफ्रेंड ही है।
एक दूसरेयूजर एलेक्जेंडर और नताशा के लिए लिखते हैं, लव बर्ड्स। नताशा और एलेक्जेंडर को अक्सर जिम, कैफे और फैशन शोज़ में एक साथ देखा जाता रहा है। इससे पहले एलेक्जेंडर और नताशा के बेटे अगस्त्या की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी। जिसे देखने के बाद सभी लोग हैरान रह गए थे। दरअसल, एक फैशन शो के दौरान नताशा अपने बेटे अगस्त्या को साथ लेकर आई थी। एक तरफ जहां नताशा रैंप पर वॉक कर रही थी, दूसरी तरफ एलेक्जेंडर अगस्त्या का ध्यान रख रहे थे। इन तस्वीरों को देखकर भी फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं।
हालांकि कभी नताशा ने इस बात को एक्सेप्ट नहीं किया कि वो एलेक्जेंडर को डेट कर रही हैं। बल्कि हमेशा यही कहा कि दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं। इसी बीच कुछ खबरें यह भी सामने आई थी कि एलेक्जेंडर और बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिन चला नहीं। बताते चले नताशा स्टैनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने मई 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी की थी। जिसके बाद फरवरी 2023 में उन्होंने उदयपुर में एक भव्य समारोह में दोबारा शादी की रस्में निभाई।
जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें जुलाई 2020 में उनका बेटा अगस्त्या पैदा हो गया था। वहीं नताशा और हार्दिक ने जुलाई 2024 में आधिकारिक तौर पर अपने अलग होने की घोषणा भी कर दी थी।
