कभी समोसा, कभी सैंडविच। बॉलीवुड वेस्टीज में हुई फूड फाइट। गुपचुप समोसा खाते पकड़ी गई करीना कपूर। बेबो के कैमरे से बच नहीं पाए करण जौहर। बच्चों के फंक्शन में खाने पर टूट पड़े बॉलीवुड सितारे। सोशल मीडिया पर खूब चला टांग खींचने का दौर।
करण ने करीना को कह दिया कारबी डॉल। 18 दिसंबर को धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल का एनुअल फंक्शन था। यह वही स्कूल है जिसमें शाहरुख खान, शाहिद कपूर, ऐश्वर्या और भी बहुत से नामचीन सेलेब्स के बच्चे पढ़ते हैं। और जब एनुअल डे आता है तो यह फंक्शन भी एक स्टार स्टडीड इवेंट में बदल जाता है। अब इसी एनुअल डे फंक्शन से बहुत से वीडियोस फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच करीना कपूर का समोसा खाते हुए वीडियो वायरल हो गया। दरअसल फंक्शन के दौरान बच्चों के पेरेंट्स को स्नैक्स बांटे गए। फिर क्या था?
तैमूर की मम्मी खाने पर टूट पड़ी। यही मोमेंट करण जौहर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और इसी बीच उन्होंने बेबो को खूब ट्रोल भी किया जिसका बदला करीना ने करण से बखूबी लिया। बॉलीवुड वेस्टीज की यह फूड फाइट सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। जैसा कि सभी जानते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी फिटनेस के लिए बहुत मशहूर है। दो बच्चों की मां बनने के बावजूद बेबू अपनी खूबसूरती को बरकरार रखे हुए हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वो अपनी पसंदीदा चीजों को खाना छोड़ दें। इसका सबूत है उनका यह लेटेस्ट वीडियो जिसमें वो अपने बेटों के स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में मशहूर इंडियन स्नैक समोसा खाते हुए नजर आ रही हैं।
यह वीडियो करीना कपूर खान के करीबी दोस्त फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस डीप फ्राइड स्नैक्स का मजा लेती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में करन को कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्हें लगा था कि एक्ट्रेस डाइट पर रहती हैं लेकिन अब वो समोसा खाते हुए पकड़ी गई हैं। करन मजाक में करीना को कारबी डोल भी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं फैंस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और बेबू के इस क्लिप पर कई तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं। एक यूजर कहते हैं अंबानी के स्कूल के फंक्शन में भी समोसे ही मिल रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा प्यारी लगती है। कितनी जॉली है यार। बता दें करन के बाद करीना ने भी फिल्म मेकर को सोशल मीडिया पर एक्सपोज कर दिया।
जहां करन ने करीना को समोसा खाते हुए कैप्चर कर वायरल कर दिया। वहीं करीना ने भी करन का सैंडविच खाते हुए एक फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर अपना बदला ले लिया। इस फूड फाइट पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। इसी बीच लोग सोच में पड़ गए हैं कि बॉलीवुड सेलेब्स इतना अनहेल खाना खाकर भी इतना फिट कैसे रहते हैं। तो बता दें करीना हमेशा कहती हैं कि वह अपने पसंद की सभी चीजें खाती हैं।
लेकिन वह रोज एक्सरसाइज और योगा भी करती हैं। जिससे वह अपने आप को फिट रखती हैं। बता दें करीना के खाने-पीने वाले वीडियो जितने वायरल होते हैं उतना ही उनके योगा एक्सरसाइज करते हुए भी वीडियोस फोटो खूब बस बनाते हैं।
