41 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं भारती सिंह,लेकिन अधूरी रह गई इच्छा।

2025 के जाने से पहले भारती हर्ष ने सुनाई खुशखबरी। 41 के उम्र में दूसरी बार मां बनी भारती। लिंबाचिया परिवार में दूसरी बार गूंजी किलकारी। घर में पड़े नन्हे मुन्ने के कदम। खुशियों के साथ आया गम। टूटा बेटी की मां बनने का सपना। नन्ही परी नहीं लिंबाचिया परिवार में आया नन्हा शहजादा। जी हां, काजू आ गया और साथ ही सस्पेंस पर से भी पर्दा हट गया कि लिंबाचिया परिवार में बेबी नंबर टू बेटा होगा या बेटी।

लंबे वक्त से जिस गुड न्यूज़ को सुनने के लिए भारती हर्ष के फैंस तरस रहे थे। फाइनली वो इन्होंने सुना दी है। 41 साल की उम्र में भारती दूसरी बार मां बन गई है। 19 दिसंबर की सुबह भारती ने अपने नन्हे शहजादे को जन्म दिया है। जी हां, भारती और हर्ष को दूसरी बार भी बेटा ही हुआ है।

नन्हा गोला अब अपने लिटिल ब्रदर का बड़ा भैया बन गया है और इसी के साथ अफसोस से कहना पड़ेगा कि भारती का सपना एक बार फिर टूट गया है। बेटी की मां बनने का उनका अरमान अधूरा रह गया है। हालांकि घर में सेकंड बेबी बॉय के जन्म की खुशखबरी अभी तक कपल ने ऑफिशियली अनाउंस नहीं की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारती को आनन-फानन में हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। दरअसल आज सुबह भारती को अपने शो लाफ्टर शेफ की शूटिंग करनी थी जिसकी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी। लेकिन वाटर बैग फटने की वजह से भारती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां 19 दिसंबर की सुबह भारती ने अपने लाडले को जन्म दिया। सेकंड बेबी बॉय के आने से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है। फैंस और दोस्त भी कपिल को दूसरी बार पेरेंट्स बनने की बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि इसी के साथ सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा भी छिड़ गई है कि भारती की यह खुशियां अधूरी रह गई हैं। क्योंकि भारती हमेशा से बेटी की मां बनना चाहती थी। पहले बेटे के जन्म के बाद भी भारती ने कई बार बेटी की इच्छा जाहिर की थी। यही नहीं जब भारती ने दूसरी बार कंसीव किया तब तो उनकी यह इच्छा और भी ज्यादा मजबूत हो गई थी। अपने ब्लॉग में भी भारती ने कई बार यह जिक्र किया कि वह चाहती हैं कि उन्हें इस बार बेटी हो। गोला के बाद उन्हें गोली मिले। लेकिन अफसोस भारती की यह इच्छा अधूरी रह गई है। बहरहाल आपको बता दें कि शादी के 8 साल बाद 41 साल की उम्र में भारती ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।

भारती सिंह ने इससे पहले साल 2022 में अपने पहले बेटे लक्ष्य को जन्म दिया था। लक्ष्य को सभी प्यार से गोला बुलाते हैं। भारती और हर्ष अपने दूसरे बच्चे का नाम भी पहले ही रिवील कर चुके हैं। कपल ने अपने सेकंड बेबी के लिए काजू नाम चुना है और अब काजू दुनिया में आ चुका है। बात करें भारती की सेकंड प्रेगनेंसी की तो इस बार भी भारती ने पूरे 9 महीने काम किया।

इन दिनों वो अपने सेलिब्रिटी कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स में काम कर रही थी। भारती इस शो को होस्ट कर रही थी। बीते दिनों ही उन्हें शो के सेट पर स्पॉट किया गया था। हैवी बेबी बम के साथ भारती हफ्ते में चार दिन काम कर रही थी। हालांकि अब वो लंबे वक्त के लिए मेटरनिटी ब्रेक पर चली गई हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Comment