काबिले तारीफ है सनी देओल का प्रोफेशनलिज्म। दिल में पिता धर्मेंद्र को खोने का गम। उनकी यादों से आंखें नम। बॉर्डर 2 के टीजर लॉन्च पर रो पड़े एक्टर। स्टेज पर पोस्टार्स ने बढ़ाया हौसला। हिम्मत बांधे बोले बॉर्डर टू के तगड़े डायलॉग्स। तालियों से गूंज उठा पूरा मंच। फैंस ने बांधे तारीफों के पुल। आवाज कहां तक जानी चाहिए? लाहौर तक। लाहौर तक। [हंसी] नम आंखें, कांपती आवाज फिर भी दिल में जज्बा लिए सनी देओल काम पर लौट आए हैं। उन्हें देखकर फैंस बेहद खुश हो गए।
लेकिन यह खुशी तब आंसुओं में बदल गई जब सनी देओल को उन्होंने रोते हुए देखा। फैंस ने सनी को हमेशा उनकी लाउड अल्फा स्ट्रांग पर्सनालिटी कैरी करते हुए देखा है। उनकी आंखों में आंसू देखकर उनके चाहने वालों को झटका लग गया और वह भी इमोशनल हो गए और एक बार फिर बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र को खोने का गम ताजा हो गया। दरअसल 16 दिसंबर को विजय दिवस के मौके पर बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज़ कर दिया गया।
फिल्म की पूरी कास्ट और टीम इस मौके पर मौजूद थी। लेकिन इस दौरान सभी की नजरें सनी देओल पर टिकी रही। सनी ने वरुण धवन और आहान शेट्टी के साथ एक जीप में बैठकर बॉर्डर 2 के टीज़ रिलीज इवेंट में एंट्री की पर उनके चेहरे पर उदासी की लकीरें साफ देखी जा सकती थी। मुस्कुराहट चेहरे से कोसों दूर थी। जानकारी के लिए आपको बता दें सनी देओल पिता धर्मेंद्र के निधन के 22 दिन बाद पहली बार पब्लिक के सामने आए और अपनी फिल्म प्रमोट कर रहे थे। जैसा कि सभी जानते हैं धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था। उनके जाने से सनी के साथ-साथ पूरा परिवार बुरी तरह से टूट गया है।
लेकिन वर्क कमिटमेंट उन्हें लोगों के बीच खींच लाया। पर इस दौरान सनी देओल की आंखें नम दिखी और जैसे ही सनी देओल ने बॉर्डर टू का एक डायलॉग बोलना शुरू किया तो उनका गला रंध गया। वह भावुक हो गए और आंखों में आंसू भर आए। जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों और मीडिया ने सनी देओल का हौसला बढ़ाया। आवाज कहां तक जानी चाहिए? लाहौर तक। लाहौर तक।
यह बात किसी से छिपी नहीं है कि सनी देओल पापा धर्मेंद्र के बेहद करीब थे। वो शूट पर भी होते थे तभी बिजी शेड्यूल से पापा के लिए वक्त निकाला करते थे। बता दें धर्मेंद्र काफी समय से बीमार चल रहे थे। जब सांस लेने में तकलीफ हुई तो उन्हें 10 नवंबर 2025 को मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था।
वहां धर्मेंद्र की हालत और बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद से धर्मेंद्र अपने घर पर परिवार और डॉक्टर्स की निगरानी में थे। उनकी सेहत में सुधार भी होने लगा था। पर 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह गए। बता दें धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 21 भी 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। वहीं बॉर्डर 2 की अगर बात करें तो इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है जो इससे पहले केसरी डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म में सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांज, अहान शेट्टी, वरुण धवन, मोना सिंह और सोनम बाजवा समेत कई एक्टर्स हैं।
