30 करोड़ की ठगी में गिरफ्तार !विक्रम भट्ट के परिवार में कौन कौन ?

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी इस वक्त काफी मुश्किलों में हैं। 30 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आइए ऐसे में जानते हैं कौन है विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी। दोनों कितने दौलत के मालिक हैं और क्या है आखिर उनका यह मामला?

दरअसल फिल्म मेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को 9 दिसंबर को उदयपुर की एक कोर्ट ने कथित 30 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। मंगलवार को कपल के वकील ने जमानत के लिए रिक्वेस्ट की। हालांकि कोर्ट ने उन्हें जमानत नहीं दी और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आइए जानते हैं कौन है विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी। विक्रम भट्ट एक डायरेक्टर हैं, प्रोड्यूसर हैं और स्क्रीन राइटर हैं। उन्होंने राज 1920, ह्टेड 3D, राज 3 और राज रिबूट जैसे फिल्में बनाई हैं।

विक्रम भट्ट ने डायरेक्टर के तौर पर अपनी पहली फिल्म जानम से डेब्यू किया। यह फिल्म साल 1992 में आई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी। विक्रम भट्ट को पहचान साल 2022 में आई हॉरर फिल्म राज से मिली थी। विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी सोनी की बात करें तो श्वेतांबरी विक्रम भट्ट की दूसरी पत्नी है।

विक्रम भट्ट ने श्वेतांबरी से कोविड लॉकडाउन के वक्त 52 की उम्र में शादी रचाई थी। विक्रम की पहली पत्नी का नाम आदिति भट्ट है। विक्रम भट्ट की अपनी पहली शादी से एक बेटी है। वहीं श्वेतांबरी सोनी भी दो बच्चों की मां है। उनके दो टीनएज बच्चों के नाम आदिराज और अरहावीर हैं। श्वेतांबरी सोनी एक स्टोरी बोर्ड राइटर हैं। इंडिया टाइम्स की मानें तो श्वेतांबरी सोनी मुंबई की ट्रिनिटी आर्ट गैलरी से जुड़ी हुई हैं। श्वेतांबरी की बहन का नाम नम्रता सोनी है। नम्रता सोनी एक सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं। रिपोर्ट की माने तो विक्रम और श्वेतांबरी की मुलाकात श्वेतांबरी के एक एग्िबिशन के दौरान हुई थी। मनी मिंट की 2023 की एक रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर की नेटवर्थ लगभग ₹42 करोड़ थी जो $50 लाख के बराबर है। उन्होंने एक्टर, स्क्रीन राइटर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर काम किया। कुछ लोगों को लगता है कि महेश भट्ट विक्रम भट्ट के रिश्तेदार हैं।

तो आपको दोनों के रिश्ते की सच्चाई बताते हैं। विक्रम भट्ट की कई फिल्मों के साथ महेश भट्ट और उनके भाई मुकेश भट्ट का जुड़ाव रहा है। इस वजह से कई लोगों को लगता है कि विक्रम भट्ट भी उनके रिश्तेदार हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। विक्रम भट्ट और महेश भट्ट पेशे में एक दूसरे के करीबी रहे हैं। लेकिन दोनों में किसी तरह का कोई रिश्ता नहीं है। विक्रम भट्ट एक फिल्मी परिवार से आते हैं। उनके दादा विजय भट्ट अपने समय के एक बड़े फिल्म डायरेक्टर थे। जिन्होंने राम राज्य, बेजू बावरा, गूंज उठी शहनाई और हिमालय की गोद में जैसी कई सफल फिल्में बनाई। विक्रम के पिता प्रवीण भट्ट एक फिल्म सिनेमेटोग्राफर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्रम और उनकी पत्नी पर उदयपुर बेस्ड इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के फाउंडर डॉ. अजय मुरडिया से ₹30 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। 7 दिसंबर को राजस्थान पुलिस ने इस कपल को मुंबई में अरेस्ट किया है।

इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेशी के लिए उदयपुर ले जाया गया था। कपल को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था। इसके बाद कपल ने जमानत के लिए अर्जी डाली लेकिन वो अर्ज़ खारिज हो गई। विक्रम भट्ट पर आरोप है कि उन्होंने ₹200 करोड़ के मुनाफे का लालच दिखाकर ₹40 करोड़ की ठगी की है।

Leave a Comment