8 घंटे की शिफ्ट पर ये क्या बोले रणवीर सिंह।

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह समेत पूरी टीम ने डेढ़ साल तक लगातार 16 से 18 घंटे काम किया। उन्होंने बताया कि व्यस्त शूटिंग स्केेड्यूल के बावजूद किसी ने भी काम के बोझ की शिकायत नहीं की। लेकिन दीपिका पाडुकोण 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करना चाहती थी।

दरअसल मां बनने के बाद दीपिका पाडुकोण ने अपने लिए कुछ प्राथमिकताएं सेट की हैं। वो 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करेंगी। अब इस बहस में रणवीर सिंह का एक बयान वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर 8 घंटे की शिफ्ट को10 से 12 घंटे स्ट्रेच करने की बात कर रहे हैं।

दरअसल एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने कहा कि ब्रांड हम पर भरोसा करती हैं क्योंकि हम अपने वादे पूरे करते हैं। मुझे 8 घंटे की शिफ्ट को 10-12 घंटे तक बढ़ाने में कोई दिक्कत नहीं है और अगर काम ठीक से पूरा हो जाता है तो उन्हें एक्स्ट्रा समय देने में कोई परेशानी नहीं है।

दूसरे कलाकार कभी-कभी शिकायत करते हैं क्योंकि उन्हें भी लंबे समय तक काम करना पड़ता है। लेकिन उनका मानना है कि अगर काम 8 घंटे में पूरा नहीं हो सकता तो थोड़ी ज्यादा मेहनत करने में कोई बुराई नहीं है।

अबफैंस कह रहे हैं कि रणवीर सिंह ने दीपिका पाडुकोण को इस बयान के जरिए 10-12 घंटे काम करने की सलाह दी है।

Leave a Comment