जब करिश्मा की शादी में अक्षय ने सरेआम एक्ट्रेस का हाथ पकड़कर की थी ये हरकत।

अक्षय खन्ना इन दिनों फिल्म धुरंधर को लेकर छाए हुए हैं। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है। अब इसी बीच अक्षय का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जो करिश्मा कपूर की शादी के दौरान का है। अक्षय वीडियो में करिश्मा के पास जाते हैं और उनके हाथ में चूमते हैं। पहले आप भी देखें यह वीडियो।

वीडियो में आप देखेंगे कि करिश्मा और संजय सबसे मिलते हैं। इस दौरान अक्षय आते हैं और करिश्मा से मिलते हुए उनके हाथ पर किस करते हैं। करिश्मा भी हंसते हुए उनसे मिलती है। बता दें कि एक समय पर करिश्मा और अक्षय का नाम काफी जुड़ा था।

ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों रिलेशनशिप में थे, और करिश्मा के पिता रणधीर कपूर भी इस रिश्ते से काफी खुश थे। उन्होंने विनोद खन्ना के पास भी शादी का प्रपोजल भेजा था, लेकिन करिश्मा की मां बबीता बीच में आ गई, और उन्होंने इस रिलेशन को खत्म करने को कहा।

इसके बाद दोनों का रिलेशन वहीं खत्म हो गया। इसके बाद करिश्मा ने संजय कपूर से शादी कर ली। हालांकि यह शादी भी नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। लेकिन अक्षय ने शादी नहीं की और वह सिंगल ही है।

Leave a Comment